फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Singh: 'इंडियन आइडल' जीतने के बाद खुली ऋषि सिंह की किस्मत, सिंगर के हाथ लगा वर्ल्ड टूर का बड़ा प्रोजेक्ट

Tue, 04 Apr 2023 02:31 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
Indian idol 13 winner rishi Singh got chance to go on world tour soon says i will start my journey soon read
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को हाल ही में अपना 13वां विजेता मिला है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रहने वाले ऋषि सिंह ने शो की ट्रॉफी जीतकर पूरे देश का हर गौरव से ऊंचा किया है। ऋषि ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अपने इस सपने को पूरा करने में उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 'इंडियन आइडल 13' का खिताब अपने नाम करवाया। 

 
Indian idol 13 winner rishi Singh got chance to go on world tour soon says i will start my journey soon read
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'इंडियन आइडल 13' जीतने के बाद अपने आगे की जर्नी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी में मत्था टेकने जाने वाले हैं। दरअसल, उन्होंने इसके लिए मन्नत मांगी थी, जो विनर के रूप में पूरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या को श्रीराम की नगरी से जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि अब उसे संगीत की भूमि के लिए भी जाना जाएगा। 
 
Indian idol 13 winner rishi Singh got chance to go on world tour soon says i will start my journey soon read
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें न सिर्फ उनके अयोध्या, बल्कि पूरे देश से उनके फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे है। खासकर उनके होमटाउन की उनपर विशेष कृपा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अयोध्या के लिए हमेशा उपस्थित रहूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol 13 winner rishi Singh got chance to go on world tour soon says i will start my journey soon read
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 13 का खिताब जीतने के बाद ऋषि जल्द ही वर्ल्ड टूर पर जाएंगे। इस टूर में उनके साथ टॉप छह कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे। यह टूर मई के पहले हफ्ते में हो सकता है। वहीं,  यह टूर करीब सात से आठ महीने का होगा। ऋषि का सपना है कि वह विदेश में म्यूजिक की पढ़ाई करें। म्यूजिक वर्ल्ड में अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए उन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक सीखने की योजना बनाई है।
 
विज्ञापन
Indian idol 13 winner rishi Singh got chance to go on world tour soon says i will start my journey soon read
ऋषि सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि सिंह की जीत पर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही उनके जीत को लेकर पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है। उनकी इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें-  Bharti Singh: बेटे गोला के बाद दोबारा मां बनना चाहती हैं भारती? करीना कपूर के शो में जाहिर की इच्छा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed