टीवी की अभिनेत्रियां लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदाकारी से लेकर लाइफस्टाइल तक, हर एक चीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेस के मामले में भी टीवी एक्ट्रेस पीछे नहीं हैं। टीवी की मशहूर बहुएं अदाकारी के साथ-साथ अपना साइड बिजनेस भी करती हैं, जिसके जरिए वह लाखों-करोड़ों की कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं उन टीवी बहुओं के बारे में, जो बिजनेस से मोटी रकम कमाती हैं।
TV Actress: एक्टिंग के साथ बिजनेस भी करती हैं ये टीवी एक्ट्रेस, किसी का एजुकेशन एप तो कोई चलाती हैं एड एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपाली गांगुली
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है 'अनुपमा' यानी रूपाली गांगुली का। रूपाली आज 'अनुपमा' के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सीरियल में उन्होंने कम पढ़ी लिखी महिला का किरदार निभाया है, जिन्होंने परिवार की कैद से निकलकर अनुज कपाड़िया के साथ बिजनेस में हाथ आजमाया था। ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी रूपाली अपना बिजनेस संभालती हैं। दरअसल वह अपने पिता की एक विज्ञापन एजेंसी चलाती हैं।
Rapper Badshah: 'बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है...', दूसरी शादी की खबरों पर खुलकर बोले बादशाह
मौनी रॉय
इस लिस्ट में अगला नाम आता है मौनी रॉय का। टीवी की 'नागिन' बनकर मोनी रॉय ने अपनी पहचान बनाई थी, जिसके बाद कई सीरियल्स में वह नजर आईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अब वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। मौनी अपने पति के साथ 'अल्टीमेट गुरुज' नाम से एक एजुकेशन एप चलाती हैं।
Priyanka- Ranveer: 'दिल धड़कने दो' जब एक इवेंट में देसी गर्ल से मिले रणवीर सिंह, पुरानी यादें हुईं ताजा
आशका गोराडिया
इस लिस्ट में 'कुसुम' सीरियल से फेमस हुईं आशका गोराडिया भी शामिल हैं। उन्होंने 'कुसुम' और 'सिंदूर तेरे नाम' का जैसे सीरियल में सीधी-सादी बहू का किरदार निभाया था। असल जिंदगी में वह अपना कॉस्मेटिक ब्रांड चलाती हैं, जो अब दुनिया भर में मशहूर हो चुका है। आशका ने अब अभिनय की दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली है और वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं।
Rekha: जब ऐश्वर्या और आराध्या से मिली रेखा, तस्वीरों में नजर आई शानदार बॉन्डिंग
संजीदा शेख
टीवी की मशहूर अभिनेत्री संजीदा शेख भी बिजनेसवुमन हैं। वह 'कयामत', 'इश्क का रंग सफेद' जैसे कई सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकी हैं। बिजनेस की बात करें तो टीवी की प्यारी बहू अपना एक सैलून चलाती हैं, जिसके जरिए वह मोटी कमाई करती हैं
Sara Ali Khan: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी