विवियन डीसेना टीवी के फेमस एक्टर में से एक हैं। विवियन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम कबूल कर लिया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने दूसरी शादी की है और एक बेटी के पिता भी बने है। जैसा कि रमजान का महीना चल रहा है, एक्टर ने बीते दिनों अपने फैंस को इसकी शुभकामनाएं भी दी थीं। वहीं अब विवियन अबू धाबी पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Vivian Dsena: तरावीह पढ़ने अबू धाबी पहुंचे विवियन डिसेना, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तरावीह पढ़ते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेख जायद मस्जिद से तस्वीर साझा की है। वहां पर तरावीह पढ़ने के लिए पहुंचे हुए हैं। एक्टर ने यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-अल्हम्दुलिल्लाह, आज बहुत शानदार अनुभव किया, शेख के पीछे तरावीह पढ़ रहा हूं। अल्लाह हमारी दुआ और नमाज अदा करे। रमजान मुबारक।
पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं विवियन
सभी जानते हैं कि विवियन डीसेना एक क्रिश्चियन हुआ करते थे। हालांकि जैसा कि उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि वे इस्लाम कबूल कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक सच्चे मुस्लिम की तरह वह पांच बार नमाज अदा करते हैं, जिससे वह बहुत सुकून महसूस करते हैं।
Chengiz Trailer: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से भिड़ने आ रहा ‘चंगेज’, दिलचस्प मुकाबले पर पढ़िए रोचक खुलासा
नौरान अली से बीते साल की था शादी
विवियन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि उन्होंने बीते साल मिस्र की पत्रकार नौरान अली से शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि वह नौरान को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। एक्टर कुछ वक्त पहले ही पिता बने है। उनकी बेटी चार महीने की है।
Kim Sharma: किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच बढ़ी दूरियां? जानें क्यों उठ रही अलगाव की अफवाह
मधुबाला से पॉपुलर हुए थे विवियन
आपको बता दें कि विवियन ने टीवी के कई शो में काम किया है। उन्होंने शो मधुबाला से अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
Bollywood: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के इन फेमस कलाकारों ने बॉलीवुड में आजमाया अपना हाथ, कोई हुआ फ्लॉप तो कोई हिट