'दिल तो हैप्पी है जी' (Dil Toh Happy Hai Ji) सीरियल से शोहरत पाने वाली अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) ने 24 जनवरी को आत्महत्या कर ली। सेजल के इस कदम से हर कोई हैरान है। सेजल के निधन के बाद उनके करीबी दोस्त लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं। इस बीच सेजल के साथ सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने सेजल के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके दी।
सेजल की आत्महत्या की खबर सुनते ही टूट गईं करीबी दोस्त, बोलीं- 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैस्मिन भसीन सेजल के साथ 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल में मुख्य भूमिका में थीं। जैस्मिन ने सेजल के साथ सेट की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले लगी हुई हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'मैं बहुत हैरान और डिस्टर्ब हूं क्योंकि सेजल हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी। हम दोनों का बॉन्ड बहुत अच्छा था। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। ये बहुत बुरा है। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। काश ऐसा न होता।'
A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806) on
जैस्मिन के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जैस्मिन के अलावा सेजल के एक और करीबी दोस्त निर्भय शुक्ला ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। निर्भय ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'अपने पिता के खराब स्वास्थ्य को लेकर सेजल तनाव में थी। मैंने 15 नवंबर को उसे मैसेज कर मिलने को कहा। उसने बताया कि वह उदयपुर जा रही है। मैंने इसका कारण पूछा तो वो बोली कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है। सेजल के पिता काफी समय से अस्वस्थ थे।'
निर्भय ने आगे कहा- 'वह कैंसर से पीड़ित थे। हार्ट अटैक की खबर ने उसे हिलाकर रख दिया होगा। मैं उससे अपटेड लेता रहा। उसने कहा था कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन सब ठीक नहीं था। और, फिर मैं अपने काम में व्यस्त हो गया।' सेजल ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या की। सेजल मीरा रोड पूर्व के की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में दोस्तों के साथ रहती थीं।
पुलिस ने बताया कि सेजल के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने खुदकुशी की वजह निजी बताई है। टेलीविजन धारावाहिकों में आने से पहले सेजल शर्मा ने विज्ञापनों में खूब नाम कमाया। वह आमिर खान के साथ मोबाइल फोन वीवो का विज्ञापन कर चुकी हैं। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली सेजल अपने माता पिता की इच्छा के विपरीत तीन साल पहले मुंबई आई थीं।
एक्ट्रेस सेजल शर्मा की मौत पर आया करीबी दोस्त का बयान, बताई सुसाइड करने की वजह