टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा ने मुंबई में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है। स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' से सेजल को काफी पॉपुलरिटी मिली थी। सेजल आमिर खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
कौन थीं सेजल शर्मा जिसने कर लिया सुसाइड, टीवी पर डेब्यू से पहले आमिर संग भी कर चुकीं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेजल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं। अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वो मुंबई पहुंचीं। स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' से उन्होंने टीवी की दुनिया में डेब्यू किया। इस सीरियल से पहले सेजल कई एड फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
सेजल ने आमिर खान के साथ Vivo फोन के लिए एक विज्ञापन फिल्म किया था। सेजल आमिर से मिलने के बाद काफी खुश थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आमिर के साथ तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की थी। सेजल ने आमिर के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया था।
View this post on Instagram
A post shared by Sejal Sharma (@i_sejalsharmaofficial) on
सीरियल और विज्ञापनों के अलावा सेजल ने बीइंग इंडियन की एक वेब शो भी कर चुकी थीं। इस वेब शो का नाम 'आजाद परिंदे' था। शो दो ग्रुप्स पर आधारित था जिन्हें अपनी मर्जी के बिना ट्रिप पर साथ में जाना पड़ता है। शो में सेजल स्वीटी नाम के किरदार में थीं।
सेजल बॉलीवुड की बड़ी फैन थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखें तो पता चलता है कि उन्हें डांस का बेहद शौक था। सोशल मीडिया पर सेजल अपने डांस और मस्ती करने के वीडियो शेयर करती रहती थीं।
A post shared by Sejal Sharma (@i_sejalsharmaofficial) on