{"_id":"5e2a8bbb8ebc3e4b2c33e235","slug":"bigg-boss-13-contestant-vishal-aditya-singh-here-his-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: 10 साल में इतने बदल गए बिहार के रहने वाले विशाल, देखें अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: 10 साल में इतने बदल गए बिहार के रहने वाले विशाल, देखें अनदेखी तस्वीरें
'बिग बॉस 13' में विशाल आदित्य सिंह ने वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री की थी। शो में वो अच्छा खेल दिखा रहे हैं और मजबूती के साथ टिके हुए हैं। विशाल 25 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनके जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
vishal aditya singh
- फोटो : social media
30 वर्षीय विशाल मूलत: बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। बिग बॉस में भी वो कई बार बिहार और वहां से जुड़े कई किस्से शेयर करते रहते हैं। विशाल को खेलकूद में काफी रुचि रही है। बिहार में रहते हुए विशाल राज्य स्तरीय एथलीट भी रह चुके हैं।
3 of 6
vishal aditya singh
- फोटो : social media
विशाल ने साल 2011 में सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सीरियल में उन्होंने शशांक का किरदार निभाया था। इसके बाद विशाल कलर्स के ही सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
vishal aditya singh
- फोटो : social media
साल 2015 में एंड टीवी पर आने वाले सीरियल 'बेगूसराय' में विशाल ने लखन ठाकुर का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने एक साल तक काम किया। साल 2017 में विशाल की फिर से कलर्स टीवी पर वापसी हुई। 'चंद्रकांता' सीरियल में विशाल वीरेंद्र प्रताप सिंह बने थे। 'चंद्रकांता' से उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली।
विज्ञापन
5 of 6
vishal aditya singh
- फोटो : social media
विशाल स्टार प्लस पर आने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में तेवर सिंह बने थे। उन्होंने रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 में हिस्सा लिया था। इसमें उनकी पार्टनर मधुरिमा तुली थीं। विशाल और मधुरिमा शो में सेकेंड रनर अप रहे थे। इस शो के दौरान विशाल और मधुरिमा का खूब झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।