'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर में फिर से बवाल मच गया है। इस बार बवाल आसिम रियाज के एक शब्द को लेकर मचा है। शो के दौरान आसिम का घरवालों से झगड़ा हो रहा था। झगड़े में वो कुछ ऐसी बात बोल गए जिसका कनेक्शन आरती सिंह (Aarti Singh) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से है। पहले तो आरती को शब्द का मतलब नहीं पता था। बाद में जब सिद्धार्थ ने इस शब्द का उन्हें मतलब बताया तो वो फूट फूटकर रोने लगीं।
Bigg Boss 13: आसिम ने आरती के लिए किया ऐसे शब्द का इस्तेमाल भड़क उठे सिद्धार्थ, सलमान करेंगे फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर दो गुटों में बंटा हुआ है। एक गुट रश्मि का है तो दूसरा सिद्धार्थ का। रश्मि के ग्रुप में आसिम और विशाल हैं। वहीं अब शहनाज भी उनका साथ दे रही हैं। बाकी बचे घरवाले सिद्धार्थ शुक्ला के ग्रुप में हैं। शो में शुरुआत से लेकर आखिरी तक घरवाले किसी न किसी वजह से आपस में लड़ते दिखे। आसिम का सिद्धार्थ से झगड़ा हुआ तो इसके बाद वो पारस से भी लड़ते दिखे। सिद्धार्थ से आसिम ने लड़ते हुए आरती को सिद्धार्थ की फिक्स्ड डिपॉजिट कहा।
ये बात आरती ने भी सुनी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ ने अपने ग्रुप से बात करते हुए कहा कि जो उसने शब्द इस्तेमाल किया है उसका मतलब गंदा है जिस लहजे में बोला। इसके बाद सिद्धार्थ ने आरती को कहा उसने तुझे मेरी फिक्स्ड डिपॉजिट कहा। आरती ने कहा तो इसका मतलब तो यही होता है कि मैं तेरी दोस्त रहूंगी चाहे कुछ भी हो जाए।
इसके बाद सिद्धार्थ ने घरवालों के सामने आरती को इसका मतलब बताया। सिद्धार्थ की ये बात सुनकर आरती अंदर गईं और आसिम-रश्मि से इसका मतलब पूछा। रश्मि ने कहा मैंने नहीं कहा। इसके बाद आरती अकेले में बैठकर रोने लगीं। आरती ने रोते हुए बिग बॉस से कन्फेशन रूम में बुलाने को कहा।
आरती कन्फेशन रूम में गई और खूब रोईं। बिग बॉस ने आरती को समझाया और कहा कि अपने आप को इस तरह से परेशान न करें। इसके बाद आरती ने कहा कि वो वीकेंड का वार में सलमान खान से इसका मतलब पूछेंगी और किसने कहा ये भी। आसिम के इस शब्द का इस्तेमाल करने के बाद सिद्धार्थ उनसे नाराज हैं।
एक्ट्रेस सेजल शर्मा की मौत पर आया करीबी दोस्त का बयान, बताई सुसाइड करने की वजह