सब्सक्राइब करें

शादी के बाद दीपिका और शोएब में दिखा ऐसा प्यार, तस्वीरों में नजर आईं नजदीकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
dipika kakar and shoaib ibrahim love photos viral in social media

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने कुछ दिनों पहले ही शादी की है। शादी के बाद अब यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति शोएब के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के नजदीक नजर आ रहे हैं और प्यार दर्शा रहे हैं। 

Trending Videos
dipika kakar and shoaib ibrahim love photos viral in social media

दीपिका ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है- 'ब्लेस्ड विद लव'। वहीं शोएब ने एक दूसरी फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'तुम्हे देखें मेरी आखें इसमें क्या मेरी खता है।' दोनों फोटोज में यह साफ दिखाई दे रहा है कि शादी के बाद दोनों के बीच काफी प्यार उमड़ रहा है। आपको बता दें कि कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ससुराल सिमर का' में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम साल 2011 से 2013 के बीच एक साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dipika kakar and shoaib ibrahim love photos viral in social media
Dipika Kakar

कुछ दिनों पहले ही दोनें ने भोपाल में शादी रचाई है। इस शादी समारोह में दीपिका और शोएब के परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं शोएब से शादी और धर्म परिवर्तन के बाद अब दीपिका का नाम फैजा हो गया है।

dipika kakar and shoaib ibrahim love photos viral in social media
Dipika Kakar

आपको बता दें कि शादी के लिए इस्लाम कबूलने की वजह से सोशल मीडिया पर दीपिका की जमकर आलोचना की गई थी। मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि यह उनका निजी मामला है और परिवार की मंजूरी के बाद ही उन्होंने धर्म परिवर्तन का फैसला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed