कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लोग दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दयाबेन प्रेग्नेंसी के बाद से ही मैटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में कहा जा रहा था कि वह मार्च तक शो में दोबारा एंट्री लेंगी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दयाबेन इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कह सकती हैं।
सूत्रों की मानें तो दिशा वकानी को मैटरनिटी लीव खत्म होने के बाद शो में मार्च में वापसी करनी थी। बीते साल सितंबर में उन्होंने आखिरी बार शूट किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह शादी के बाद निजी जिंदगी में काफी बिजी है और बच्चे को समय देना चाहती हैं। जिस वजह से शो में वापसी करना मुश्किल है।
दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया था। हालांकि Spotboy ने दिशा के मार्च में शो में वापसी करने की बात कही थी। ऐसे में शो में वापसी न करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी सालों से लोगों के एंटरटेन कर रहा है। यह शो 2008 से चल रहा है। इसमें दिलीप जोशी और दिशा वकानी मुख्य किरदार में हैं।