फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divya Agarwal: ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने पहली बार शेयर किया पोस्ट, कैप्शन में लिखी ये बात

Thu, 10 Mar 2022 01:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 10 Mar 2022 01:39 AM IST
सार

टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल हाल ही में अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ हुए ब्रेकअप के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने बीते दिनों ही अपने लंबे रिलेशन को खत्म करने के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी।

विज्ञापन
Divya Agarwal shared the post for the first time after the breakup with varun sood wrote this in the caption
दिव्या अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल हाल ही में अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ हुए ब्रेकअप के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने बीते दिनों ही अपने लंबे रिलेशन को खत्म करने के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी। इस बारे में फैंस को जानकारी देते हुए दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया था। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Divya Agarwal shared the post for the first time after the breakup with varun sood wrote this in the caption
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों के साथ ही दिव्या ने खास कैप्शन भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर दिए गए कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अभिनेत्री द्वारा दिए गए इस कैप्शन को उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में दिव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह कोर्ट के बटन खोल कर पोज देती नजर आ रही हैं।

Divya Agarwal shared the post for the first time after the breakup with varun sood wrote this in the caption
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram:

सामने इन तस्वीरों में दिव्या ने पिस्ता रंग का कोट पहना हुआ है, जिसके अंदर उन्होंने हरे रंग की ब्रा लेट पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग की स्कर्ट पहनी हुई है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और बड़े-बड़े ईयररिंग्स भी पहन रखे हैं। जबकि बालों का बन उनसे इस लुक को परफेक्ट बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Agarwal shared the post for the first time after the breakup with varun sood wrote this in the caption
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्या अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, लहरों के साथ संतुलन बनाना सीखो। अभिनेत्री की इस कैप्शन को कुछ लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। ब्रेकअप के बाद किए गए इस पोस्ट को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री इन दिनों खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं और उनका यह कैप्शन इसी ओर इशारा कर रहा है।

 

विज्ञापन
Divya Agarwal shared the post for the first time after the breakup with varun sood wrote this in the caption
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं हाल ही में हुए वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल के ब्रेकअप के बाद पहली बार वरुण सूद के पिता विनीत सूद ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा दिव्या के फैसले का सम्मान करते हैं। दोनों ने एक दूसरे को बहुत प्यार किया और अभी भी करते हैं। यही जिंदगी है। दिव्या को लेकर मुझे कोई नकारात्मकता नहीं है। उसके लिए मेरा प्यार और केयर हमेशा है और रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed