फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटते रिश्ते: दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अलग किए अपने रास्ते, अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर दी ब्रेकअप की जानकारी

Sun, 06 Mar 2022 06:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 06:14 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में ऐसी कई जोड़ियां मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक बेहद प्यार करते हैं। इंडस्ट्री में मौजूद यह कपल्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक- दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

विज्ञापन
Divya Aggarwal and Varun Sood break up: Divya Aggarwal and Varun Sood ended their relation actress shared post about breakup
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में ऐसी कई जोड़ियां मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक बेहद प्यार करते हैं। इंडस्ट्री में मौजूद यह कपल्स अक्सर सोशल मीडिया पर एक- दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इन्हीं मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की जोड़ी भी अक्सर फैंस को कपल गोल्स देती नजर आती थी। हालांकि अब इस जोड़ी ने एक- दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने ब्रेकअप कर लिया है। इस बारे में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जानकारी साझा की है।

इस बारे में दिव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए पूरे मामले में अपना पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने अपने नोट में यह बताया कि वह और वरुण हमेशा एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहेंगे।

Divya Aggarwal and Varun Sood break up: Divya Aggarwal and Varun Sood ended their relation actress shared post about breakup
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में पोस्ट शेयर करते हुए दिव्या अग्रवाल ने लिखा जीवन एक सर्कस की तरह है। मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दूंगी। मुझे लगता है कि अब सब खत्म हो चुका है और यह ठीक भी है। मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं।

Divya Aggarwal and Varun Sood break up: Divya Aggarwal and Varun Sood ended their relation actress shared post about breakup
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे लिखा, मैं इसके द्वारा औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने के लिए समय देना चाहती हूं। इससे बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए खुशनुमा पलों को महत्व देती हूं और प्यार करती हूं। वह एक अच्छा लड़का है और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा। मेरे फैसले का सम्मान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Aggarwal and Varun Sood break up: Divya Aggarwal and Varun Sood ended their relation actress shared post about breakup
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने वरुण सूद को हर चीज के लिए धन्यवाद कहा है। अपनी इस इंस्टा स्टोरी में दिव्या ने लिखा सभी चीजों के लिए शुक्रिया वरुण। हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया दिव्या अग्रवाल का यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Divya Aggarwal and Varun Sood break up: Divya Aggarwal and Varun Sood ended their relation actress shared post about breakup
वरुण सूद- दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस काफी निराश है। इसके अलावा कई लोग उन्हें सांत्वना देते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि दिव्या के इस पोस्ट पर अभी तक वरुण का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि वरुण और दिव्या कई सालों से दूसरे को डेट कर रहे थे। वरुण ने एक रियलिटी शो के दौरान दिव्या को प्रपोज किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों काफी समय से लिव इन में भी रह रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed