फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के खिलाफ जाकर दिव्या भटनागर ने की थी शादी, 15 दिन बाद थी पहली वेडिंग एनिवर्सरी

Mon, 07 Dec 2020 07:31 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Dec 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Divya Bhatnagar Death Before Her first Wedding Anniversary Photos
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : फाइल

टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर का सोमवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और बीते कुछ दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 34 साल की दिव्या के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी महीने उनकी शादी की पहली सालगिरह थी लेकिन इससे पहले ही दिव्या ने दुनिया छोड़ दी।

Divya Bhatnagar Death Before Her first Wedding Anniversary Photos
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्या भटनागर ने बीते साल अपने ब्वॉयफ्रेंड गगन से शादी की थी। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए थे। गगन ने खुद को सिलेब्रिटी मैनेजर बताया था। लेकिन दिव्या की मां के मुताबिक, गगन फ्रॉड था और वह दिव्या को छोड़कर चला गया।

Divya Bhatnagar Death Before Her first Wedding Anniversary Photos
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्या ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर गगन से शादी की थी। उनका परिवार इस शादी के सख्त के खिलाफ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया कि अलग धर्म के चलते घरवाले इस शादी के राजी नहीं थे। लेकिन दिव्या ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और गुरुद्वारे में जाकर दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य भी वहां मौजूद नहीं था। इसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Bhatnagar Death Before Her first Wedding Anniversary Photos
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

 दिव्या की मां ने एक इंटरव्यू में गगन को झूठा और बेईमान बताया था। उन्होंने कहा था कि गगन शादी के कुछ दिनों बाद ही वह दिव्या को छोड़ कर चला गया। मां के मुताबिक, शादी के बाद दिव्या अपने पति के साथ ओशिवारा इलाके में एक छोटे से घर में शिफ्ट हो गई थीं। इससे पहले वे एक बड़े घर में रहा करती थीं। दिव्या ने अपने पति के लिए सब कुछ छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Divya Bhatnagar Death Before Her first Wedding Anniversary Photos
दिव्या भटनागर, गगन - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्या की मां के आरोपों के बाद गगन ने सभी आरोपों पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि दिव्या के घर वाले शादी के हमेशा से ही खिलाफ थे और वही विरोध वह समय भी दिखा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed