{"_id":"5fce116f8ebc3ecf61339448","slug":"rakhi-sawant-shocking-reveal-that-she-went-through-from-financial-crisis-she-had-sell-her-jewelry-and-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस कंटेस्टेंट राखी सावंत का बड़ा खुलासा, बीते कुछ साल आर्थिक तंगी से गुजरे तो उठाया ये कदम...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस कंटेस्टेंट राखी सावंत का बड़ा खुलासा, बीते कुछ साल आर्थिक तंगी से गुजरे तो उठाया ये कदम...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत एक बार फिर बिग बॉस में नजर आएंगी। इससे पहले भी राखी सावंत बिग बॉस के एक सीजन का हिस्सा बन चुकी हैं और उन्होंने उस दौरान काफी कोहराम मचाया था। हालांकि फिल्म जगत की चकाचौंध से हटके राखी सावंत ने हाल ही में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। राखी सावंत ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनके साथ कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी। राखी सावंत के सामने ऐसे दिन आ गए थे कि अपना गुजारा करने के लिए उन्हें अपने जेवर और प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी थी।
2 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : social media
एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से राखी सावंत ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से उनके साथ बहुत बुरा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। उन्होंने बताया कि उनके साथ कई ऐसे हादसे हुए जिसकी वजह से वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाईं। राखी ने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ था, कई लोगों ने उन्हें लूटा था।
3 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : amar ujala
राखी ने बताया कि वो दौर इतना खराब था कि उसकी वो कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। उनके पास अपना गुजारा करने के लिए भी पैसे नहीं थे, इसके लिए उन्हें अपनी ज्वेलरी और प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी। राखी ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से अपने जितने भी सपने पूरे किए थे, उन्हें वो बिखरता हुआ देख रही थीं। राखी ने बताया कि बिग बॉस के घर में वो अपनी पूरी आत्मकथा बताएंगी और जनता के सामने अपनी कहानी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
राखी पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में अपनी बेव सीरीज की शूटिंग कर रही थीं कि इसी बीच बिग बॉस का न्योता उन्हें मिला, जिसे वो ठुकरा नहीं पाईं। राखी सावंत ने कहा कि यह शो उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि जो धमाल पहले सीजन में किया था, वही धमाल इस सीजन में ही करना है। बेव सीरीज पर राखी ने बताया कि एक हफ्ते की शूटिंग रह गई है, उसे वो शो खत्म होने के बाद भी कर लेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल राखी सावंत अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने दीपक कलाल के साथ शादी करने का एलान किया था, जिसके बाद कई दिनों पर इसी मुद्दे को लेकर बातें होने लगीं। हालांकि एक महीने बाद राखी ने अपनी शादी तोड़ने का भी एलान कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।