{"_id":"5b17ae384f1c1ba06e8b6bb8","slug":"divyanka-tripathi-lashes-out-on-trollers-who-questions-if-vivek-dahiya-really-loves-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के साथ शेयर किए वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं दिव्यांका, ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर की बोलती बंद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पति के साथ शेयर किए वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं दिव्यांका, ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर की बोलती बंद
Wed, 06 Jun 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Divyanka Tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को जल्द ही दो साल होने वाले हैं। इन दोनों को टेलीविजन की पॉवरफुल जोड़ी कहा जाता है। दिव्यांका जहां एक ओर अपने सीरियल की वजह से लाइम लाइट में रहती हैं तो वहीं ट्रोलर्स के निशाने पर भी। हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया जिससे वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 5
दिव्यांका और विवेक
दरअसल, दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और पति की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। जहां कुछ लोगों ने उनकी जोड़ी को बहुत सराहा किसी ने उनके प्यार पर ही सवाल खड़े कर दिए। जिससे दिव्यांका भड़की उठीं। यह वीडियो एक टीवी चैनल का है जिसमें विवेक दिव्यांका से मिलने के लिए 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर गए।
3 of 5
Divyanka Tripathi
सेट पर विवेक को अचानक देख दिव्यांका सरप्राइज हो गईं। वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद ही दिव्यांका यूजर्स के निशाने पर आ गई। ट्रोलर्स ने इस वीडियो को देखते ही दिव्यांका और विवेक के रिश्ते पर ही सवाल खड़ा कर दिया। ट्रोलर्स ने विवेक पर उंगली उठाते हुए कहा कि 'विवेक ने अब तक दोनों को लेकर ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Divyanka Tripathi
बात यहीं खत्म नहीं हुई। ट्रोलर्स ने आगे कहा कि 'क्या विवेक सही में आपको पसंद करते हैं?' ट्रोलर्स का यह सवाल पढ़कर दिव्यांका भड़क उठीं। उन्होंने ट्रोलर्स को ऐसा मुहंतोड़ जवाब दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दिव्यांका ने कहा - 'उनका प्यार सोशल मीडिया से कहीं ऊपर है। आप सभी से आग्रह करती हूं कि लोगों को खुद तय करने दें कि उन्हें अपनी जिंदगी कैसे जीनी है।'
विज्ञापन
5 of 5
Divyanka Tripathi
यह ऐसा पहला मौका नहीं है जह जब दिव्यांका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हों। इससे पहले भी उन्हें फिगर को लेकर ट्रोल किया जा चुका हैं। इस वक्त दिव्यांका एकता कपूर के फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं तो वहीं विवेक 'कयामत की रात' सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।