{"_id":"5e1084ec8ebc3e87b2709c66","slug":"diya-aur-baati-hum-fame-actor-anas-rashid-leave-his-acting-career-and-doing-farming-at-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की दुनिया से दूर खेती कर रहा है ये अभिनेता, कभी 'पृथ्वीराज चौहान' बनकर जीता था दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की दुनिया से दूर खेती कर रहा है ये अभिनेता, कभी 'पृथ्वीराज चौहान' बनकर जीता था दिल
बॉलीवुड और टीवी जगत में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर ही एक्टिंग से सन्यांस ले लिया। ऐसे ही एक अभिनेता हैं 'दीया और बाती हम' में संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह के पति का किरदार निभा चुके अनस राशिद। अनस ने भी अपने एक्टिंग करियर को किनारे करते हुए अपने तरीके से जिंदगी जीने का फैसला किया।
2 of 5
अनस राशिद
- फोटो : सोशल मीडिया
'दीया और बाती हम' और 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' जैसे धारावाहिकों से घर-घर में मशहूर हुए अनस राशिद अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। छोटे पर्दे की दुनिया से दूर जाने के बाद अनस राशिद ने खुद से कई साल छोटी हीना इकबाल से शादी कर ली, जो कि चंडीगढ़ में एक कॉर्पोरेट प्रफेशनल हैं।
3 of 5
अनस राशिद और दीपिका सिंह
बता दें कि अनस राशिद हाल फिलहाल में टीवी की चकाचौंध से दूर पंजाब में अपने गांव मालेरकोटला में खेती करते हैं। कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में अनस ने कहा था कि उन्होंने एक्टिंग से करीबन पांच साल का ब्रेक लिया है और अब वो पेशेवर किसान बन गए हैं। वैसे ये बात भी काफी कम लोग ही जानते हैं कि अनस न सिर्फ एक अच्छे एक्टर बल्कि सिंगर भी हैं। वहीं उन्हें उर्दू, अरबी और पारसी भाषा भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anas rashid
इंटरव्यू में ही अनस ने बताया था कि उनको खेती करने में काफी अच्छा महसूस होता है और साथ ही साथ उन्हें ट्रेक्टर चलाने में काफी मजा आता है। वहीं उनका परिवार भी उनका समर्थन करता है। बता दें कि अनस ने एकता कपूर के पॉप्युलर टीवी शो 'कहीं तो होगा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद भी वो कई टीवी शोज में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
अनस राशिद
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि साल 2019 में अनस एक बेटी के पिता भी बने हैं। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से बातचीत में अनस ने कहा था कि बेटी के जन्म के बाद वह टीवी पर वापसी करने के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।