फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दीया और बाती हम' की अभिनेत्री संग चार युवकों ने की छेड़छाड़ और गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 03:04 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Feb 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Diya or Bati Hum actress Prachi Tehlan faces eve teasing in Delhi accused arrested
Prachi Tehlan - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ दिल्ली के रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ आरोपियों ने नशे की हालत में छेड़खानी और मारपीट की थी।
Diya or Bati Hum actress Prachi Tehlan faces eve teasing in Delhi accused arrested
Prachi Tehlan - फोटो : इंस्टाग्राम
बताया गया कि शराब के नशे में धुत कार सवार चार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज करने लगे थे। प्राची की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं। 
 
Diya or Bati Hum actress Prachi Tehlan faces eve teasing in Delhi accused arrested
Prachi Tehlan - फोटो : इंस्टाग्राम
इनकी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनेत्री प्राची तेहलान ने कहा कि वे पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर-14 में रहती हैं। रविवार देर रात वो पति के साथ रूपनगर स्थित अपने मामा के घर से लौट रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diya or Bati Hum actress Prachi Tehlan faces eve teasing in Delhi accused arrested
Prachi Tehlan - फोटो : इंस्टाग्राम
पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी कार के आगे एक कार चल रही थी। चालक ने कार को अचानक बीच रास्ते में रोक दिया। काफी हॉर्न बजाने के बावजूद उन्होंने कार नहीं हटाई। उनके पति अपनी गाड़ी लेकर किसी तरह इस कार के बगल से निकल गए तो कार में मौजूद युवक उनकी कार का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
Diya or Bati Hum actress Prachi Tehlan faces eve teasing in Delhi accused arrested
Prachi Tehlan - फोटो : इंस्टाग्राम
जब प्राची अपने अपार्टमेंट में पहुंचीं तो चारों युवक अंदर घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दंपती से गाली-गलौज भी की। प्राची ने बताया कि आरोपी छह किलोमीटर से उनका पीछा कर रहे थे। वे उन्हें घर नहीं जाने देने की बात कह रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed