{"_id":"600ec3218ebc3e2c5359e0c3","slug":"doordarshan-five-oldest-and-popular-serials-on-indian-television-including-ramayan-hum-log-etc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हम लोग' से शुरू हुई थी छोटे पर्दे की कहानी, ये हैं वो पांच सीरियल जिसने बदल दी सभी की दुनिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'हम लोग' से शुरू हुई थी छोटे पर्दे की कहानी, ये हैं वो पांच सीरियल जिसने बदल दी सभी की दुनिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
5 सबसे पुराने और पॉपुलर सीरियल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूरदर्शन (DOORDARSHAN) का हर धारावाहिक और हर एक किरदार हमें आज भी याद रहता है। किसी को याद न भी हो तो लॉकडाउन के दौरान दोबारा उन सीरियलों को देखकर यादें ताजा हो गई होंगी। चाहे वह टीवी की दुनिया का पहला सीरियल 'हम लोग' हो या रामानंद सागर की रामायण और महाभारत। इनके किरदारों को दर्शक आज भी नहीं भूल नहीं पाए हैं। चलिए जानते हैं उन टॉप 5 सीरियलों के बारे में जो 90 के दशक में टीवी की दुनिया में एक नया मोड़ लेकर आए...
2 of 6
hum log
- फोटो : फाइल फोटो
1: 'हम लोग' यह दूरदर्शन पर सबसे पहला और पॉपुलर धारावाहिक था। यह 7 जुलाई, 1984 को भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। इसका निर्देशन पी कुमार वासुदेव ने किया था और मनोहर श्याम जोशी ने लिखा था। सीरियल में एक भारतीय मिडिल-क्लास परिवार के संघर्ष को दिखाया गया था, जिसकी वजह से दर्शकों के मन में यह सीरियल घर कर गया। इसके 154 एपिसोड थे और यह सीरियल 17 दिसंबर 1985 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।
3 of 6
विक्रम और बेताल
- फोटो : Social Media
2. 'विक्रम और बेताल' यह धारावाहिक महाकवि सोमदेव भट्ट की 'बेताल पच्चीसी' पर आधारित था जो कि 13 अक्तूबर, 1985 को दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित हुआ था। इसमें बेताल रोज राजा विक्रम को कहानियां सुनाता था और शर्त ये थी कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर भाग जाएगा। लेकिन बेताल हर कहानी के अन्त में राजा से ऐसा प्रश्न कर देता है कि राजा को उत्तर देने के लिए बोलना ही पड़ता था। प्रोग्राम के दूरदर्शन पर 26 एपिसोड आए थे, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बुनियाद
- फोटो : social media
3. बुनियाद टीवी के सबसे पुराने और अपने समय का सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक था। 1986 में प्रसारित हुए इस सीरियल की कहानी भारत-पाकिस्तान के बँटवारे पर आधारित थी। इसका निर्देशन रमेश सिप्पी और ज्योति ने किया था और मनोहर श्याम जोशी ने इसे लिखा था। दर्शकों की भारी डिमांड के कारण कई निजी चैनलों ने इसे दोबारा दिखाया था।
विज्ञापन
5 of 6
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य
- फोटो : DDIndiaLive
4. रामायण(RAMAYAN) भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक है। 25 जनवरी, 1987 को दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का पहला एपिसोड दिखाया गया था। रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। इसे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने दोबारा दिखाकर यादें ताजा कर दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।