{"_id":"5afd4c3c4f1c1bdc408b5f30","slug":"ekta-kapoor-ropes-in-model-yogita-bihani-in-serial-dil-hi-to-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से Free Kiss मिलते ही मॉडल की खुली किस्मत, एकता कपूर ने दिया बड़ा ऑफर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान से Free Kiss मिलते ही मॉडल की खुली किस्मत, एकता कपूर ने दिया बड़ा ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Yogita Bihani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के गेम शो 'दस का दम' के प्रोमो में दिखी यह लड़की याद है आपको? प्रोमो रिलीज होते ही यह लड़की रातों-रात चर्चा में आ गई थी। इस खूबसूरत बाला का नाम है योगिता बिहानी। सलमान खान के साथ भले ही वह कुछ सेकेंड्स के लिए दिखीं, मगर उनके साथ काम करके ही यह मॉडल इतनी हिट हो गई कि इसकी झोली में बड़े बड़े ऑफर्स आ रहे हैं।
Yogita Bihani
योगिता बिहानी को एकता कपूर ने अपने सीरियल 'दिल ही तो है' के लिए साइन किया है। यह सीरियल शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का रीमेक है। 'स्पॉटब्वॉय' के मुताबिक एकता ने इस शो के लिए करण कुंद्रा को भी कास्ट किया है।
Yogita Bihani
एकता कपूर के शो में काम मिलने पर योगिता ने कहा,'वैसे तो काफी वक्त से मैं एक्टिंग में किस्मत आजमा रही थी। मगर एक ही महीने में मुझे इतने बड़े मौके मिले कि मैं सातवें आसमान पर पहुंच गई हूं।' उन्होंने कहा, 'सलमान खान के साथ काम करना मेरी अभी तक की जिंदगी का बेस्ट अनुभव रहा है। हर एक्टर चाहता है कि करियर में कम से कम एक बार उसे यह मौका मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogita Bihani
एकता कपूर का सीरियल 'दिल ही तो है' एक अमीर घराने की कहानी है जिनका फार्मा बिजनेस है। शो में योगिता बिहानी और करण कुंद्रा की जोड़ी दिखेगी। शो में अक्षय डोगरा, सुदीपा सिंह और बिजॉय आनंद भी दिखेंगे। करण से पहले फिल्म 'प्यार का पंचनामा-2' फेम एक्टर ओमकार कपूर को कास्ट किया गया था। मगर ऐन वक्त पर उन्होंने प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन
Yogita Bihani
योगिता बिहानी ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक जूलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग की है। इससे पहले वह निकॉन, उबर, एलिनैक समेत कई उत्पादों के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। योगिता मिस इंडिया पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं।