फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पौराणिक कथाओं और सास बहू के झगड़े से परे यहां कीजिए भारत दर्शन, इस चैनल ने शुरू किए ये कार्यक्रम

Tue, 14 Apr 2020 02:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 Apr 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Epic Channel will telecast again his original documentrise during Lockdown
Utsav and Kashmir Virasat - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

लॉकडाउन के इस दौर में टीवी चैनल एपिक भी अपने पुराने कार्यक्रमों से दर्शकों को लुभाने की इस दौड़ में कूद पड़ा है। हिंदी के सभी टीवी चैनल्स जहां एक ओर अपने पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों को फिर से टेलीकास्ट करके दर्शकों को जुटा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एपिक चैनल ने भी अपनी कुछ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्रीज को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है।

Epic Channel will telecast again his original documentrise during Lockdown
Nanda Devi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

चैनल की तरफ से प्रस्तावित ये सभी डॉक्यूमेंट्रीज सुबह 10 से 11 बजे के बीच में प्रसारित की जाएंगी। भारत विविधताओं का देश है। यहां हर जगह की एक अलग अनोखी कहानी होती है। आईएन10 मीडिया ग्रुप के चैनल एपिक का डॉक्यूमेंट्री से संबंधित एक अलग से 'एपिक स्पेशल' नाम से सेगमेंट है।

Epic Channel will telecast again his original documentrise during Lockdown
Himalayan Misfits - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इसके अंतर्गत वे 'हिमालयान मिस्फिट्स', 'लव फॉर द गेम', 'द एलीफैंट विस्परर एंड माया मेमसाब', 'उत्सव', 'ए टेंट, ए ट्रक एंड टॉकीज', 'द पैड पाइपर', 'कश्मीर की विरासत', 'रामपथ' और 'नंदा देवी' शामिल हैं। 'हिमालयान मिस्फिट्स' के अंतर्गत हिमालय पर यात्रा करने के दौरान किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है? और क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं? उसके बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Epic Channel will telecast again his original documentrise during Lockdown
Elephant Whisperer - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

वही 'लव फॉर द गेम' में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में वार्षिक मेले का आयोजन होता है, जिसमें क्रिकेट के 'झीरु कप' का आयोजन किया जाता है। इस डॉक्यूमेंट्री में इस खेल की खासियत बताई गई हैं। 'द एलीफेंट विस्परर एंड माया मेमसाब' एक अलग ही प्रकार की डॉक्यूमेंट्री है। इसमें एक मादा हाथी और जंगल के रखवाले के बीच कमाल का तालमेल दिखाया है।

विज्ञापन
Epic Channel will telecast again his original documentrise during Lockdown
Anup Touring Talkies - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

'उत्सव' जयपुर की गलियों की संस्कृति को दर्शाता है, वहीं 'ए टेंट, ए टेबल एंड टॉकीज' में 73 वर्ष का एक बुजुर्ग अपने ट्रक से महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों की यात्रा करता है, और एक टेंट लगाकर लोगों को पुराने समय के टॉकीज का मजा दिलाता है। ऐसे ही सभी डॉक्यूमेंट्रीज का मुद्दा अलग है। ज्ञात है कि देश भर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस समयावधि में सभी चैनल कुछ भी नया दिखाने के लिए असमर्थ हैं।

'रामायण' को लेकर सोनाक्षी पर तंज कसने के बाद मुकेश खन्ना ने दी सफाई, बोले- 'नीचा नहीं दिखाना चाहता था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed