फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' को लेकर सोनाक्षी पर तंज कसने के बाद मुकेश खन्ना ने दी सफाई, बोले- 'नीचा नहीं दिखाना चाहता था'

Tue, 14 Apr 2020 12:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha Ramayan controversy I did not intend to demean her
Mukesh Khanna - फोटो : Social Media

'कौन बनेगा करोड़पति' में सोनाक्षी सिन्हा 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। 'रामायण' के दोबारा टीवी पर लौटने के बाद मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को लेकर तंज कसा था। इसके बाद उनके बचाव में नितीश भारद्वाज और सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आए थे। वहीं अब मामला बढ़ता देख मुकेश खन्ना ने अपने बयान पर सफाई दी है। 

Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha Ramayan controversy I did not intend to demean her
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala

मुकेश खन्ना ने हाल ही में इस मुद्दे पर टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात की। अभिनेता ने कहा- 'लोगों ने मेरी बात को शत्रुघ्न जी के सामने गलत तरह से पेश किया। मैं उन्हें कई साल से जानता हूं और उनकी इज्जत भी करता हूं। मैंने सोनाक्षी का नाम सिर्फ उदाहरण के तौर पर लिया था। मेरा इरादा न तो उन्हें नीचा दिखाने का था और न ही उनके ज्ञान पर सवाल उठाने का।'

Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha Ramayan controversy I did not intend to demean her
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- 'मैं उन्हें टारगेट नहीं कर रहा था। बस मैं इस वजह से थोड़ा हैरान था कि आज की जनरेशन कैसे इन चीजों को नहीं जानती। मैंने हाल ही में एक वीडियो देखा था जिसमें एक आईटी इंजीनियर से पूछा गया कि कंस किसके मामा थे। इस सवाल का जवाब एक ने दुर्योधन दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha Ramayan controversy I did not intend to demean her
Ramayan - फोटो : Social Media

'मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मैं रामायण का गार्जियन हूं। इस देश का होने के नाते मैं बस इतना कह रहा हूं कि हमारी जनरेशन को अपने इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। अगर शत्रुघ्न जी को लगता है कि मैंने सोनाक्षी का नाम लेकर गलती कर दी, तो सही में कर दी। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।'

विज्ञापन
Mukesh Khanna on Sonakshi Sinha Ramayan controversy I did not intend to demean her
Shatrughan Sinha, Sonakshi and Mukesh Khanna - फोटो : twitter

आपको बता दें, मुकेश खन्ना के सोनाक्षी पर तंज कसने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था। शत्रुघ्न ने कहा था- 'मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed