सीरियल हवन से अपने करियर की शुरूआत करने वाली छोटे परदे की दमदार कलाकार श्रेनु पारिख अब एक भ्रम- सर्व गुण संपन्न में लीड किरदार कर रही हैं। सीरियल के ट्रेलर से उनके किरदार को लेकर बने भ्रम को साफ कर रही हैं श्रेनु इस खास मुलाकात में।
खलनायक नहीं, नायक हूं मैं: श्रेनु पारिख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो क्या है ये जान्हवी? और ऐसा क्यों कर रही है?
जान्हवी सब कुछ अपने और अपनी बहन के नजरिए से ही देखती है। फिर चाहे कोई कुछ भी कहे, वह सिर्फ अपनी और बहन की ही सुनती है। इस किरदार की कहानी और इसका मंतव्य अभी से बताना ठीक नहीं होगा, लेकिन जैसे जैसे सीरियल आगे बढ़ेगा, लोगों को इसके इरादे और उसकी वजह साफ होती जाएगी।
जान्हवी और श्रेनु पारिख दोनों का मूल अंतर क्या है?
जान्हवी बहुत ज्यादा संवेदनशील है। वह किसी को भी आसानी से बख्शती नहीं है। मैं आसानी से सबको माफ कर देती हूं। वह एक सर्व गुण संपन्न बहू है, मुझमें कई खामियां हैं और जिन्हें मैंने धीरे धीरे स्वीकार कर लिया है।
परंपराओं के लिहाज से उदयपुर के मंदिर में शो की लॉन्चिंग हुई, निजी जिदंगी में आप कितनी परंपरागत हैं?
मैं परंपराओं का बहुत ज्यादा ध्यान रखती हूं। मैं एक वैष्णव गुजराती परिवार से वास्ता रखती हूं। मेरे दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से होती है। श्रीनाथ जी में भी बहुत आस्था रखती हूं मैं। इस सास बहू (सहस्रबाहु) मंदिर के बारे मेंमैंने पहले नहीं सुना था।
सुना है कि ये किरदार करने से आपने पहले मना कर दिया था, क्यों?
जिस दिन मेरे पिछले सीरियल इश्कबाज के समाप्त होने की घोषणा हुई, उसी शाम मुझे इसके ऑडीशन के लिए कॉल आया। मैंने पैकअप के बाद इसका ऑडीशन यूं ही दे दिया। मेरा नाम शॉर्ट लिस्ट होने की सूचना मिली तो मैंने इसलिए मना कर दिया कि मुझे ये किरदार काफी कॉम्प्लीकेटेड लगा। मुझे डर था कि पता नहीं इसे कर पाऊंगी की नहीं। फिर लोगों के समझाने पर इसे मैंने चुनौती समझकर स्वीकार किया।
सीरियल के ट्रेलर देखकर घरवालों की क्या प्रतिक्रिया रही?
सबसे ज्यादा समय उनको ही मनाने में लगा। उनको समझाते समझाते थक गई कि मैं खलनायक का किरदार नहीं कर रही हूं। मैं शो की नायक हूं। वह सिर्फ दिखने में ऐसी है। दर्शक भी चिंता न करें, शो की मैं विलेन नहीं हूं और न ही मैं इस सीरियल में किसी को मारने वाली हूं।