फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: अमर उजाला से बोलीं ‘कोमोलिका’, एकता कपूर ने ये देखकर दिया था टेलीविजन पर पहला मौका

Sun, 13 Oct 2019 07:12 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Oct 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
exclusive interview of Kasautii Zindagii Kay 2 komolika aamna sharif
aamna sharif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं। आमना ने इस रोल के लिए हिना खान को रिप्लेस किया है। शादी के बाद आमना ने एक्टिंग से कुछ दूरी बना ली थी और अब करीब छह साल बाद वह टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में टीवी सीरियल कहीं तो होगा से लेकर एक विलेन जैसी फिल्मों में काम किया है।  हाल में आमना ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान शो और अपने कैरेक्टर को लेकर बात की।


छह साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी के लिए आपने कोमोलिका का किरदार ही क्यों चुना?
पिछले एक डेढ़ साल से मैं वापसी करने की लगातार कोशिश कर रही थी। हालांकि मुझे ऐसा कोई किरदार नहीं मिल रहा था जो सुनते ही मन को भा जाए। जब मुझे कोमोलिका का किरदार ऑफर किया गया तो मैंने तुंरत ही इस किरदार के लिए हां कर दिया। क्योंकि मेरे अनुसार आज के समय में टीवी की दुनिया में इससे अधिक चुनौतीपूर्ण कोई किरदार नहीं है।
exclusive interview of Kasautii Zindagii Kay 2 komolika aamna sharif
aamna sharif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शो में कोमोलिका जैसा ग्रे  कैरेक्टर को निभाना कितना चुनौतीपूर्ण रहा?
मैंने इससे पहले एक विलेन में ग्रे कैरेक्टर निभाया हुआ है। इसलिए मुझे पहले से ही ऐसे किरदार निभाने का आइडिया था। इस रोल को निभाते समय मुझे बहुत ही मजा आया था साथ ही यह किरदार लोगों को भी पसंद आया था और मुझे इस रोल के लिए काफी प्रशंसा भी मिली थी। इस वजह से कोमोलिका का रोल निभाने से पहले मैं इस कैरेक्टर से अपरिचित नहीं थी। एक्टर के तौर पर भी यह जरूरी है कि आप अलग तरह के किरदार अपनाएं क्योंकि चुनौतीयों से एक एक्टर को काफी कुछ सीखने को मिलता है।
exclusive interview of Kasautii Zindagii Kay 2 komolika aamna sharif
aamna sharif - फोटो : Social Media
क्या आपने अपने किरदार को समझने के लिए पिछली कोमोलिका के काम को देखा था?
नहीं मैंने अब तक इस शो का एक भी एपिसोड नहीं देखा है। मैं इस शो में अपने विचारों के  साथ आना चाहती थी और किरदार में कुछ अपना मसाला डालना चाहती थी। हालांकि मैं इस बात से परिचित हूं कि हिना और उर्वशी ने कोमोलिका के तौर पर शानदार काम किया है। दोनों ने इस किरदार को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है और इस रोल को लोगों के बीच मशहूर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
exclusive interview of Kasautii Zindagii Kay 2 komolika aamna sharif
aamna sharif - फोटो : Social Media
इस किरदार के लिए क्या खास तैयारी की है?
मैं निजी जिंदगी में बहुत ही विनम्र हूं। इस किरदार के लिहाज से मैं बहुत ही अलग हूं। मेरे कपड़े पहनने के तरीके से लेकर मेकअप, ज्वेलरी सब कुछ कोमोलिका से एकदम जुदा हैं। इसलिए इस रोल को निभाने में मुझे बहुत सारे बदलाव लाने थें और मैंने इन बदलाव को अपनाने के लिए बहुत कोशिश की है। उम्मीद करती हूं कि मेरी मेहनत रंग लाए और मुझे दर्शकों का प्यार मिले।
विज्ञापन
exclusive interview of Kasautii Zindagii Kay 2 komolika aamna sharif
aamna sharif - फोटो : Social Media

एक्टिंग की तरफ आपका रुझान कैसे हुआ?
मैंने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। मैंने अपने करियर में सबसे पहले एड फिल्म्स की उसके बाद बहुत सारे म्यूजिक वीडियो किए। उन्हीं एक वीडियो में एकता ने मुझे देखा था। जिसके बाद उन्होंने मुझे टीवी शो कहीं तो होगा में कशिश का रोल ऑफर किया था। तो वहां से मेरी टेलीविजन की शुरुआत हुई। उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बहुत काम किए। साफ शब्दों में कहूं तो एक्टिंग ही मेरा पहला प्यार है।

आने वाले समय में आपका कोई ड्रीम रोल जिसे आप निभाना चाहेंगी?
फिलहाल मेरा पूरा ध्यान कोमोलिका पर है क्योंकि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण किरदार है। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों को यह किरदार पसंद आए। इसके साथ ही मैं और भी कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हूं जिसके बारे मैं जल्द ही बताऊंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed