फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs Comeback: मेकर्स TRP के लिए इन किरदारों की शो में करा चुके हैं वापसी, लिस्ट में शामिल हैं कई नाम

Thu, 08 Sep 2022 04:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 08 Sep 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
From Sudha Chandran to Mitali Nag TV Show Makers Have Made These celebrities Return to Show for TRP
मनित जौरा, सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर इन दिनों खूब सारे शो चल रहे हैं। शो के मेकर्स अक्सर उनकी कहानी और किरदारों में बदलाव लाकर दिलचस्प बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। वहीं टीवी शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए भी मेकर्स तमाम तरीके अपनाने से चूकते नहीं हैं। यही वजह है कि कभी किसी किरदार को शो से बाहर कर दिया जाता है तो वहीं किसी नए कैरेक्टर की एंट्री होती है। कई बार जो सितारे शो छोड़कर जा चुके होते हैं, मेकर्स उन्हें टीआरपी के लिए फिर से अप्रोच करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स और टीवी शो के बारे में बताने जा रहे हैं।

From Sudha Chandran to Mitali Nag TV Show Makers Have Made These celebrities Return to Show for TRP
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

सुधा चंद्रन (नागिन 6)
एकता कपूर का टीवी शो नागिन 6 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में खबर आ रही है कि लीप के बाद शो में सुधा चंद्रन की वापसी होने वाली है। मेकर्स ने शो में सुधा की वापसी का फैसला इसीलिए लिया है क्योंकि वह जानते हैं कि उनके बिना कहानी आगे कैसे बढ़ेगी।

From Sudha Chandran to Mitali Nag TV Show Makers Have Made These celebrities Return to Show for TRP
मिताली नाग - फोटो : Social Media

मिताली नाग (गुम है किसी के प्यार में)
कुछ दिनों पहले सीरियल गुम है किसी के प्यार में से मेकर्स ने अचानक मिताली नाग के सीन कम कर दिए थे। जिसके बाद खबरें आने लगी थीं कि मिताली शो छोड़कर जा रही हैं। वहीं उन्होंने ने भी नोटिस पीरियड में शो पर ध्यान देना कम कर दिया था। हालांकि बाद में मेकर्स के समझाने पर मिताली ने फिर से शो में वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Sudha Chandran to Mitali Nag TV Show Makers Have Made These celebrities Return to Show for TRP
मनित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया

मनित जौरा (कुंडली भाग्य)
मनित जौरा कुंडली भाग्य का काफी समय से हिस्सा रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले अभिनेता शो छोड़कर चले गए थे और वह नागिन 6 में नजर आ रहे थे। इसके बाद एक लीप आया और मेकर्स ने फिर से मनित जौरा की वापसी कराई। इन दिनों वह शो की टीआरपी बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
From Sudha Chandran to Mitali Nag TV Show Makers Have Made These celebrities Return to Show for TRP
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी  (ये रिश्ता क्या कहलाता है)
अभिनेत्री शिवांगी जोशी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाती हैं। शो में नायरा की मौत के बाद शिवांगी गायब हो गई थीं, जिससे फैंस के बीच बवाल मच गया था। हालांकि कुछ समय के बाद मेकर्स ने फिर से शिवांगी की शो में वापसी कराई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed