सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा के लिए मंगलवार की रात बहुत ही भयानक थी। एक दुर्घटना में यामिनी मल्होत्रा की चलती कार में आग लग गई। दरअसल जब ये हादसा हुआ उस समय यामिनी कार में ही सवार थीं। हालांकि इस दुर्घटना में यामिनी तो बाल बाल बच गईं। आग की लपटों को बढ़ता देख वह तुरंत ही अपनी गाड़ी से नीचे उतर गईं। लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें इतनी बढ़ गई कि उनकी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
हादसा: 'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम यामिनी मल्होत्रा की कार में लगी आग, बाल-बाल बचीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे से पूरी तरह से डर गई थी मैं
यामिनी ने आगे बताया कि जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड वाले आए तब तक उनकी गाड़ी जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। उन्होंने कहा, ‘वहां के कुछ लोगों ने उनकी मदद की और वो गाड़ी से बाहर निकलीं’। यामिनी ने बताया, ‘मैं अपनी कार को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर पाई। उस वक्त बस मैं यही सोच रही थी कि अगर मैं कार में होती उस वक्त तो क्या होता। मैं इसे सोचकर ही पूरी तरह से कांप जाती हूं।
पुलिस में रिपोर्ट कारवाई दर्ज
यामिनी ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि वो इस हादसे के बाद तुरंत ही पुलिस स्टेशन गईं और उन्होंने इस दुर्घटना की रिपोर्ट की। जिसके बाद एक टीम उनके साथ स्पॉट पर तो पहुंची, लेकिन तब तक यामिनी की कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। वहां पर सिर्फ लोहे का मलबा था। यामिनी ने कहा, ‘अपनी कार को अपनी आंखो के सामने इस तरह से जलता देखना मेरे लिए बहुत ही दुख वाली बात थी। लेकिन मैं इस बात के लिए भगवान की बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे बचा लिया’।
यमिनी ने कहा अब उन्हें जल्द से जल्द एक नई कार खरीदनी होगी ताकि वह अपने शूट के लिए ट्रेवल कर सकें। उन्होंने कहा, ‘बिना कार के ट्रेवल करना बहुत ही मुश्किल है इसलिए मुझे जल्द से जल्द एक नई कार लेनी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना कोरोना संक्रमण के लिहाज से सुरक्षित नहीं है।
गुम हैं किसी के प्यार में निभा रही हैं ये किरदार
गुम है किसी के प्यार में इंडियन टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। ये टीवी के टॉप 5 शोज में शामिल है। शो में यामिनी मल्होत्रा शिवानी चव्हाण की भूमिका निभा रही हैं।