पर्ल वी पुरी टेलीविजन का आज जाना-माना नाम बन चुकें हैं। उन्होंने मुख्य कलाकार के रूप में छोटे परदे पर अपने करियर की शुरुआत वैसे तो सीरियल 'फिर भी न माने बद्तमीज दिल से की थी। लेकिन उन्हें टीवी जगत में जो अलग पहचान मिली वो एकता कपूर के शो 'नागिन 3' से मिली। इस शो से वह माहिर की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। सोशल मीडिया पर भी उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। आज पर्ल वी पुरी अपना 32वां जन्मदिन मना रहें हैं और उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम इस आर्टिकल में आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताने वाले हैं जो निश्चित तौर पर आपको नहीं पता होंगे।
जन्मदिन: 'नागिन' के साथ रिश्ता जोड़ चर्चा में आए थे पर्ल वी पुरी , नाबालिग संग रेप के मामले में भी नाम आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड के लिए बने थे अभिनेता
पर्ल वी पुरी ने एक मीडिया बातचीत में यह खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड चाहती थीं कि पर्ल अभिनेता बने। उन्होंने कहा, 'मेरी गर्लफ्रेंड शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और इसलिए वह चाहती थी कि मैं भी अभिनय करूं। मुझे मुंबई आने के लिए भी उन्होंने ही बढ़ावा दिया था।' पर्ल ने बताया कि इस चक्कर में उन्होंने अपने पिता से भी झगड़ा कर लिया था, क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि वो उनका व्यवसाय संभाले। पर्ल ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से इतना अधिक प्यार करते थें कि वो उनके सपने के लिए मुंबई आ गए। मुंबई में उनका सफर संघर्ष भरा रहा। उन्होंने दो फिल्मों में काम किया लेकिन दोनों ही फिल्में रिलीज नहीं हुईं। उस वक्त पिता से लड़कर मुंबई आए पर्ल वी पुरी की जिंदगी का आलम ये था कि उन्हें पैसे न होने की वजह से पानी पुरी खाकर अपना गुजारा करना पड़ता था।
पहचान नहीं मिली तो गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
जब फिल्म जगत में पर्ल सफल नहीं हुए तो उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख कर लिया। जहां उन्हें दौलत और शोहरत दोनों ही मिली। लेकिन इसी बीच पर्ल वी पुरी की गर्लफ्रेंड ने उनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया। हालांकि पर्ल ने अपनी गर्लफ्रेंड को ये बात समझाई की वो मुंबई सिर्फ उनके सपने के लिए आए थें, लेकिन इसके बावजूद भी वो नहीं मानी और पर्ल से उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया। पर्ल ने एक बातचीत में बताया कि जब उन्होंने ब्रेकअप की वजह पूछी तो उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें जवाब देते हुए कहा 'तब मैं बच्ची थी अब मैं बड़ी हो गई हूं।' आप अभिनय छोड़ दो। लेकिन इसके बाद पर्ल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ अपनी राह अलग कर ली।
सुरभि ज्योति के साथ भी जुड़ा था पर्ल का नाम
पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति ने एक साथ एकता कपूर के शो 'नागिन 3' में काम किया था। नागिन के हर सीजन में तीसरा सीजन सबसे अधिक सफल था। शो में इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पर्ल ने माहिर तो सुरभि ने बेला का किरदार निभाया था। इस शो में इनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि ये खबर उड़ने लगी की ये दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। हालांकि सुरभि ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी के सवालों के जवाब दिए। सुरभि ने एक मीडिया बातचीत में कहा था, 'मैं और पर्ल एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हम एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।' बता दें कि जब पर्ल रेप मामले के आरोप में फंसे थे तो सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर उनको न्याय दिलाने के लिए सहयोग किया था।
रेप केस मामले से पहले विवादों से नहीं था कोई नाता
साल 2015 में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में काम करने वाले पर्ल वी पुरी विवादों से पूरी तरह दूर रहते थें वो सिर्फ अपने काम पर फोकस करते थें। रेप केस मामले से पहले उनका कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। बता दें कि बीते महीने ही पर्ल वी पुरी को नाबालिग रेप केस मामले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया था। वसई सत्र न्यायालय के आदेश पर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद पर्ल वी पुरी को बेल मिली थी। इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी और दिव्या खोसला कुमार सहित कई टीवी सितारें उनके समर्थन में उतरें। जेल से आने के बाद पर्ल वी पुरी ने इस बात का खुलासा किया कि वो इस समय अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पर्ल के टीवी करियर की बात की जाए तो उन्होंने बदतमीज दिल शो के बाद, नागिन 3, बेपनाह प्यार और मेरी सासु मां जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।