फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: हिना खान ने पिरामिड के सामने अंग्रेजी बीट पर लगाए जबरदस्त ठुमके, कहा-'एक बार फिर सस्ता रोमांच'

Thu, 24 Feb 2022 01:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
hina khan dances on the english beat in front of the pyramid in egypt
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अक्षरा के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी हालांकि अब वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्हें सीरीयल के साथ कई रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है तो वहीं वह एक फिल्म भी कर चुकी हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इस समय हिना खान अपने वेकेशन को जमकर एंजॉय कर रही हैं और उससे संबंधित पोस्ट भी कर रही हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।

hina khan dances on the english beat in front of the pyramid in egypt
हिना खान - फोटो : insta

हिना खान ने जो वीडियो शेयर किया है, वह इजिप्ट का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हिना खान अंग्रेजी बीट पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में पिरामिड नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने बहुत ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हा हा हा, सकारा स्टेप पिरामिड पर एक बार फिर सस्ता रोमांच..।

hina khan dances on the english beat in front of the pyramid in egypt
हिना खान - फोटो : insta

फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और फैंस दिल वाली इमोजी के साथ उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई प्रशंसकों ने उनकी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, आपको डांस नहीं आता है, तो वहीं दूसरे ने लिखा, जो हिना से जले ज़रा साइड से चले। फैंस इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan dances on the english beat in front of the pyramid in egypt
हिना खान - फोटो : insta

इसी के साथ हिना खान ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भी हिना खान पिरामिड के पास एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में चिलचिलाती धूप में भी हिना खान का लुक काफी कूल लग रहा है। हिना ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्र के सकारा में बने अब तक के पहले पिरामिड के सामने एक-एक कदम..' हाल ही में हिना ने अपने वेकेशन कई और तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में हिना खान ऊंट के साथ मस्ती भरे अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं और उनके पीछे पिरामिड दिखाई दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed