एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 06 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। बीते कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि हिना की एकता कपूर से अनबन हो गई है इसलिए उन्होंने इस शो छोड़ने का मन बना लिया हैं और इन सबके पीछे वजह है हिना खान के किरदार को सही अहमियत न मिलना। अब इस मामले पर हिना खान खुद सामने आई हैं और चुप्पी तोड़ते हुए इसकी पूरी सच्चाई बताई है।
2 of 5
Hina khan
हिना ने एक लाइव वीडियो में शो छोड़ने के बारे में बताया। हिना खान ने कहा 'मैंने पिछले दिनों मीडिया में ऐसी कई खबरें पढ़ीं जिसमें बताया गया कि मैं अपने सीरयल के ट्रैक से नाराज होकर शो छोड़ रही हूं। यह सब बेकार की बात है। हो सकता है कि मैं पांच महीने बाद अपने शो में वापसी कर लूं क्योंकि अगर मैं पांच महीने बाद फ्री हुई और मेरे किरदार कोमोलिका की कहानी के हिसाब से जरुरत हुई तो मै वापस आउंगी।'
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। मार्च से शो में उनका अपीरियंस नहीं होगा। हिना खान ने बताया 'मेरे मेरे इस ब्रेक के पीछे मेरी तीन दूसरे कमिटमेंट्स हैं, मुझे इस साल बहुत काम करने हैं, जो मैं इस सीरयल के अपने किरदार के चलते नहीं कर पाती। अगले पांच महीने तक मुझे अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी है और इसी साल मई में कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी चलना है। मैंने अपने कमिटमेंट्स के चलते यह शार्ट ब्रेक लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना खान ने एक साथ तीन प्रोजेक्ट साइन किए हैं। उनकी डेब्यू फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिव में दिखाई जाएगी। फिल्म को हुसैन खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद मजबूत होगा। फिल्म की कहानी 1990 के कश्मीर के बैकग्राउंड पर है।
विज्ञापन
5 of 5
Hina khan
बता दें कि बीते दिनों हिना एक शैम्पू का ऐड करते नजर आई थीं। इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर था। एक यूजर ने लिखा था- प्लीज हिना हमें तुम्हारे एडवाइज की जरूरत नहीं है अपनी नॉलेज अपने पास रखो और दम है तो बिना मेकअप के फोटो पोस्ट करो...मेकअप की दुकान।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।