{"_id":"5b28b4244f1c1bb06e8b8b06","slug":"india-best-dramebaaz-season-3-will-start-this-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर फिर आने वाले हैं आपको हंसाने, आपको चौंकाने ये छोटी उम्र के सबसे बड़े ड्रामेबाज़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी पर फिर आने वाले हैं आपको हंसाने, आपको चौंकाने ये छोटी उम्र के सबसे बड़े ड्रामेबाज़
Tue, 19 Jun 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाली बेंद्रे, विवेक ओबेरॉय और डायरेक्टर ओमंग कुमार के साथ इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ अपने नए सीजन के साथ लौट आया है। 30 जून से शनिवार और रविवार को रात 9 बजे से शुरू होने वाले इस शो की लॉन्चिंग पर शो के मेंटॉर ने शो के बारे में विस्तार से बताया।
2 of 4
बच्चों के इस टैलेंट हंट को निखारता यह तीसरा सीजन है। पता हो कि कार्तिकेय राज, कार्तिकेय मालवीय, तमन्ना दीपक और प्रणीत शर्मा जैसे कई बाल कलाकार को दुनिया के सामने नाम कमा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस शो का इस बार का सीजन बाकी सीजन से अलग रहने वाला है। इसमें एकदम नई तरह के बच्चों की टैलेंट को निखारा जाएगा।
3 of 4
इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ सीजन 3 के लिए मुंबई सहित दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, पटना, जयपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ और बंगलुरू में ऑडीशन्स किए गए हैं। इन ऑडीशन्स में चुने गए बच्चों को मुंबई लाकर इन्हें शो के लिए तैयार किया गया है। इस तैयारी के लिए बच्चों को इंडस्ट्री के कुछ बेहद हुनरमंद कलाकारों का गाइडेंस भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ का पहला सीजन साल 2013 में लॉन्च किया गया था। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद दूसरा और अब इसका तीसरा सीजन आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।