{"_id":"625c682d8118a25fc7267980","slug":"india-s-got-talent-apart-from-divyansh-manuraj-these-contestants-had-reached-in-top-5-but-could-not-win-the-title","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India's Got Talent: दिव्यांश-मनुराज के अलावा इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई थी टॉप 5 में जगह, जीता दिल लेकिन नहीं जीत सके खिताब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
India's Got Talent: दिव्यांश-मनुराज के अलावा इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई थी टॉप 5 में जगह, जीता दिल लेकिन नहीं जीत सके खिताब
छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 को दिव्यांश और मनुराज ने जीत लिया है। रविवार को सोनी पर प्रसारित हुए इस सीजन के फिनाले में रैपर बादशाह, मनोज मुंतशिर और शिल्पा शेट्टी के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मौजूद रहे। इस सीजन में 7 कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला था। लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए इन दोनों कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली। पश्चिमी संगीत और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शानदार जुगलबंदी ने दोनों को शो जीतने में काफी मदद की।
2 of 4
इंडियाज गॉट टैलेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिनाले के बाद शो की जज किरण खेर और शिल्पा शेट्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। किरण खेर ने कहा कि यह जोड़ी पहले दिन से ही आउटस्टैंडिंग थी। उन्होंने कहा, 'मैं दिव्यांश और मनुराज के लिए बहुत खुश हूं। उनके सभी प्रयास सफल हुए और आज उन्हें इंडियाज गॉट टैलेंट के इस सीज़न का विजेता घोषित किया गया। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है और मैं उन्हें उनके भविष्य के शुभकामनाएं देती हूं।'
3 of 4
इंडियाज गॉट टैलेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शिल्पा शेट्टी ने कहा, इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 में भले ही हमनें देश से महानतम प्रतिभाओं को चुना, लेकिन इसके विनर को चुनने का सही निर्णय दर्शकों से ही आया है जो दिव्यांश और मनुराज की जीत से साबित होता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करती हूं कि उनकी प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। उन्होंने इतिहास रच दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंडियाज गॉट टैलेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
ये थे पांच टॉप प्रतियोगी
आईजीटी सीजन 9 के टॉप पांच में द डिमोलिशन क्रू सबसे चर्चित नामों में से एक था। यह 26 व्यक्तियों का एक समूह है जो अपने बैक-टू-बैक हाई-ऑक्टेन परफॉर्मेंस के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा इस सीजन में स्टंट ग्रुप वॉरियर स्क्वॉड भी फाइनल तक पहुंचने में सफल हुआ था। यह गुरुग्राम का एक ग्रुप है जिनके हैरतअंगेज स्टंट देखकर कोई भी दांतो तले अपनी उगंलियां दबा ले। इसके अलावा दिल्ली का गर्ल डांस ग्रुप बॉम्ब फायर क्रू, जबलपुर की छोटी लता इशिता विश्वकर्मा और अमृतसर के सिंगर ऋषभ चतुर्वेदी भी फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।