{"_id":"5c818a7abdec22144a271963","slug":"indian-1983-world-cup-winning-team-to-feature-on-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल देव का ये जवाब सुनकर कपिल शर्मा की बोलती हो गई बंद, बोले- आपको भी तो नहीं पता था...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल देव का ये जवाब सुनकर कपिल शर्मा की बोलती हो गई बंद, बोले- आपको भी तो नहीं पता था...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों टेलीविजन पर छाया हुआ है। टीआरपी चार्ट में भी ये शो लगातार बना हुआ है। बीते दिनों कपिल शर्मा शो के सेट पर पंजाबी सिंगर्स ने धमाल मचाया था। लेकिन इस वीकेंड आने वाला ऐपिसोड ऐतिहासिक होने वाला है। कपिल शर्मा इस बार 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी करते नजर आएंगे। सुनील गावस्कर को छोड़कर टीम के सारे सदस्य वहां मौजूद रहेंगे। हाल ही में इस ऐपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें कपिल देव का एक जवाब सुनकर कपिल शर्मा खामोश रह जाते हैं।
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
इस एपिसोड में कपिल देव के साथ मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रोजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सैयद किरमानी, बलविंदर संधू, यशपाल शर्मा और सुनील वालसो होंगे। वहीं सुनील गावस्कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शो का हिस्सा बनेंगे।
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
सोशल मीडिया पर इस ऐपिसोड का एक प्रोमो आया है जिसमें कपिल शर्मा, कपिल देव से पूछते हैं- पाजी 1983 में आपकी टीम खेलने गई तब आपको आइडिया था कि आप वर्ल्ड कप जीत जाएंगे। इस पर कपिल देव ने जवाब दिया- कभी कभी आपको अपनी ताकत का पता नहीं होता, आपको भी तो शुरू में नहीं पता था कि आपका शो इतना बड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Sony Tv
कपिल देव के इस जवाब को सुनकर सेट पर मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगते हैं जबिक कपिल शर्मा शांत रह जाते हैं। इसके अलावा कीर्ति आजाद एक किस्सा शेयर करते हुए कहते हैं, 'कपिल देव साहब दिन में कप्तान हुआ करते थे और ईवनिंग टीम के कप्तान संदीप पाटिल थे।' इस पर कपिल देव कहते हैं कि शाम के समय ही सारी प्लानिंग की जाती है, फिर बिशन सिंह बेदी कहते हैं कि दोनों ही कप्तान बहुत फ्रीडम दिया करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
harbhajan singh
इस पर वहां मौजूद हरभजन सिंह पूछते हैं कि ज्यादा मजा किसकी कप्तानी में आता था, तो कपिल देव कहते हैं कि नेचुरली शाम को ही मजा आता है...और इस तरह सभी ठहाके लगाकर हंसते हैं। आपको बता दें कि इस ऐपिसोड में जज की सीट पर हरभजन सिंह नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।