{"_id":"5c813988bdec2214380c20f5","slug":"tv-actress-speaks-up-on-international-women-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन टीवी एक्ट्रेसेज ने कह दी है ये 'बड़ी बात'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन टीवी एक्ट्रेसेज ने कह दी है ये 'बड़ी बात'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 07 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Adaa Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके हक की आवाज उठाने की बातें बहुत होती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन टीवी स्टार्स ने अभिव्यक्ति की आजादी के साथ चरित्र को लेकर भी कई बातें कहीं हैं। पेश हैं टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय इन कलाकारों के विचार। बता दें कि कल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है।
अदा खान
2 of 8
Adaa Khan
- फोटो : Social Media
“मैं अपने आसपास की महिलाओं से बहुत प्रेरित हूं। मेरी राय में स्ट्रॉन्ग विजिबल में वही महिलाएं शामिल हैं, जो अपनी राय पर जोर देती हैं न कि दूसरों के विचारों पर। अपने चरित्र सितारा की तरह, मैं भी हमेशा सही चीजों के लिए लड़ती हूं और अपने विचारों के अनुसार जीवन जीने का तरीका चुनती हूं। मैं इस महिला दिवस को अपने स्टाफ, मेकअप आर्टिस्ट, अपने हेयरड्रेसर, और महिला शक्ति पर गर्व के साथ मनाऊंगी। मेरे पास महिला क्रू हैं और मुझे उन पर गर्व है।”
शिल्पा सकलानी
3 of 8
television
“मुझे वास्तव में लगता है कि महिलाओं के साथ हमेशा सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। हमारे लिए सशक्तिकरण भीतर से आता है। जो सही है, उसके साथ खड़े होने के लिए आपको खुद को तैयार करना चाहिए और जो चीजें सही हैं उन पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। आपको अपनी खुद की आवाज बनाने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली नाइक
4 of 8
tv actress
"महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि वे कौन हैं। मैं गठबंधन में सावित्री माई का किरदार निभा रही हूं, जो एक मजबूत महिला है और पारिवारिक व्यवसाय चला रही है, वह अपने बेटे के लिए मां और पिता की भूमिका निभा रही है, साथ ही अपने परिवार को भी साथ रखती है। वैसे भी, एक मजबूत, समर्पित मां, एक अभिनेत्री, एक लड़की, एक पत्नी, मैं जानती हूं कि महिलाएं अपने जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभाती हैं और यह इतना आसान नहीं होती हैं।”
विज्ञापन
जूही परमार, टीवी एक्ट्रेस
5 of 8
juhi parmar
"मैं एक मां, एक बेटी और एक बहन भी हूं। यही नहीं यहां मेरी विभिन्न भूमिकाएं हैं। महिला दिवस महिलाओं के गौरव के लिए मनाया जाता है, लेकिन एक महिला बनना बहुत मुश्किल है। मेरे खुद के अनुभवों से मुझे लगता है कि हमें अपनी भावी पीढ़ियों में शिक्षा और स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देने की आवश्यकता है। हमें उन्हें चलना सिखाने की जरूरत है, क्योंकि यही कारण है कि हमारा देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।