{"_id":"5c80cf76bdec2214655579aa","slug":"divyanka-tripathi-anita-hassanandani-reaction-on-yeh-hai-mohabbatein-off-air-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये है मोहब्बतें' के बंद होने की खबरों के बीच लीड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये कब हुआ?'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये है मोहब्बतें' के बंद होने की खबरों के बीच लीड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये कब हुआ?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) का मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) ऑफ एयर होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। इस बीच जब सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) से इस मामले पर बात की गई तो उनका जवाब किसी को भी असमंजस में डाल सकता है।
2 of 5
Divyanka Anita
- फोटो : twitter
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और दिव्यांका (Divyanka Tripathi) से शो के बंद होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब जानकर बेशक फैंस को ठंडी राहत तो जरूर मिलेगी। जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने न तो शो के बंद होने पर हामी भरी और न ही शो के आगे बढ़ने पर। वहीं अनीता ने कहा ये कब हुआ?
3 of 5
Anita Hassanandani
- फोटो : twitter
इसके साथ ही अनीता हसनंदानी ने कहा - 'इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह अफवाह आपको किसने बताई? ये सीरियल बीते 6 साल से चल रहा है। लोगों की पसंद बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स सीरियल को क्यों बंद करेंगे?' सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो पूरा फोकस आलिया पर किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Krishna Mukherjee
- फोटो : instagram
सीरियल में दिखाया गया है कि युग आदि बनकर घर में आ गया है। इशिता और अनीता युग की सच्चाई जानते हैं और घर वालों को बता रहे हैं लेकिन उनकी बात पर कोई यकीन नहीं कर रहा है। यहां तक कि आलिया भी इशिता और शगुन के खिलाफ हो गई है। युग के आदि बनकर आने से आलिया और रोहन का रिश्ता भी दांव पर लग गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
- फोटो : file photo
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में सीरियल की कहनी क्या मोड़ लेगी। टीआरपी की बात करें तो टॉप 10 से शो बाहर है ऐसे में बेहतर टीआरपी के लिए सीरियल में तड़का लगाया जा रहा है। अब देखना होगा कि 'ये है मोहब्बतें' टीआरपी में कितनी ऊंची छलांग लगाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।