'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagi Kay 2) में इन दिनों दर्शकों को ट्विस्ट का डबल डोज मिल रहा है। एक ओर जहां अनुराग और कोमोलिका की शादी हो चुकी है तो वहीं प्रेरणा को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagi Kay 2) में अब सब कुछ नॉर्मल चलेगा तो आप बिल्कुल गलत हैं, क्योंकि जो प्रोमो सामने आए हैं उन्हें देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अब कहानी पूरी तरह से पलटने वाली है।
कोमोलिका से शादी होते ही बदल गई प्रेरणा, अनुराग से बदला लेने के लिए उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के 2' का जो प्रोमो सामने आया है उसमें प्रेरणा पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। प्रेरणा के हाव-भाव से लेकर उनका ड्रेसिंग सेंस तक पूरा बदला हुआ है। वीडियो में दिखाया गया है कि प्रेरणा मांग में सिंदूर भरकर बासु परिवार में एंट्री करती हैं और खुद को अनुराग की पहली पत्नी होने का दावा कर रही है। प्रेरणा को इस तरह से देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं।
दरअसल, कोमोलिका और अनुराग की शादी में सिंदूर भरने की रस्म पूरी नहीं हुई थी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेरणा अब इसी बात का फायदा उठाएगी। प्रेरणा अनुराग से अपनी मांग में सिंदूर भरने को कहेगी और अनुराग के ऐसे करते ही प्रेरणा और अनुराग की शादी हो जाएगी। यानी कि कोमोलिका से शादी होने के बावजूद प्रेरणा अनुराग की पत्नी बन जाएगी।
A post shared by Naagin3_kzk_loverx (1.2kfam) (@naagin3_kzk_lover) on
कहा जा रहा है कि कोमोलिका (Komolika) यह सब देखकर अपने घर चली जाएगी। खबरों की मानें तो ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि क्योंकि हिना खान (Hina Khan) को कुछ दिन के लिए सीरियल से ब्रेक चाहिए था। फिलहाल यह देखना दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। बीते दिनों सोशल मीडिया पर हिना खान के नए लुक ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था।
इन तस्वीरों में हिना लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'क्योंकि कोमो एक तीखी लाल मिर्ची है।' इन तस्वीरों में हिना खान ने लाल रंग की साड़ी को स्टाइलिश तरह से पहना है। वहीं कमरपेटी, नथ, लाल रंग की बिंदी और खुलेबाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
Reddd❤️ Coz Komo is a Teekhi Laal Mirchi 🔥PostWeddingKomoSwag❤️ @tripzarora
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on