'इंडियन आइडल 12' की सेकेंड रनरअप सायली कांबले ने पिछले साल दिसंबर में धवल से सगाई की थी और अब दोनों 24 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी जानकारी सायली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी। साथ ही उन्होंने अपने प्री वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
Sayli Kamble: ‘इंडियन आइडल’ फेम सायली कांबले ने शेयर की प्री वेडिंग फोटोज, मंगेतर संग रोमांटिक पोज देती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्री वेडिंग में दोनों ने कैजुअल कपड़े भी पहने हैं। सायली जहां पोल्का डॉट्स और बेल्ट से साथ एक ब्लू कलर की मिडी ड्रेस पहने दिख रही हैं, तो धवल ने सफेद शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ प्रिंटेड फ्लोरल शर्ट पहनी है। वहीं, एक फोटो में सायली पिंक कलर की साड़ी में धवल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सायली ने अपनी प्री वेडिंग वीडियो भी शेयर की है, जिसपर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।