फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mini Mathur: जब मिनी माथुर ने एक रात में उड़ाए 20 लाख रुपये, पॉडकास्ट शो में किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 09 Apr 2023 10:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 09 Apr 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
indian idol ex host mini mathur reveals that she spent rs 20 lakh on dinner in an evening
मिनी माथुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिनी माथुर ने इंडियन आइडल के छह सीजन्स होस्ट कर चुकी हैं। लेकिन बाद में उन्होंने इस शो को बाय बाय कह दिया था। उस वक्त तो उन्होंने इसका कारण नहीं बताया, लेकिन बाद में इस बात का खुलासा किया था कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में कैसे इस शो ने अपना चार्म खो दिया। मिनी टीवी की सबसे सफल टीवी होस्ट में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि जब एक रात में उन्होंने 20 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। 

indian idol ex host mini mathur reveals that she spent rs 20 lakh on dinner in an evening
मिनी माथुर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों मिनी माथुर सायरस ब्रोचा के पॉडकास्ट शो में आई थीं। इस दौरान उन्होंने कई टॉपिक्स पर बात की। इस दौरान उन्होंने उस बात को भी याद किया जब उन्होंने एक रात में 20 लाक रुपये खर्च कर दिए थे। मिनी ने बताया, एक शो था जहां मैंने 20 लाख रुपये जीते। उस क्विज का नाम हार्टबीट था। जब मिनी ने पूछा गया कि इस जीते हुए रुपये का उन्होंने क्या किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैंने इसे एक शाम उड़ा दिया था। मेरे साथ 22 लोग थे और मैं उन सभी को मैरियट होटल में डिनर पर ले गई थी और उस दौरान दिल खोल के खर्च किया था।'


इसे भी पढ़ें- Krushna Abhishek: खत्म हुआ कृष्णा अभिषेक-गोविंदा का सालों पुराना विवाद? सुर्खियों में कॉमेडियन का ताजा जवाब
 
indian idol ex host mini mathur reveals that she spent rs 20 lakh on dinner in an evening
मिनी माथुर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान मिनी ने यह भी बताया कि एमटीवी पर उनकी शुरुआती सैलरी 50,000 रुपये थी, जो कि दिल्ली में किसी अन्य टीवी शो में होस्ट करने के लिए मिलने वाली सैलरी से बहुत ज्यादा नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनको पहला ब्रेक कब मिला। मिनी ने कहा, उस दौरान सुष्मिता सेन मॉडलिंग कर रही थीं और उनको एक महिला पायलट  का विज्ञापन करना था, लेकिन वह समय पर नहीं आईं और तब मिनी को उसमें मौका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol ex host mini mathur reveals that she spent rs 20 lakh on dinner in an evening
मिनी माथुर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में मिनी माथुर ने इस बात का भी खुलासा किया था उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल क्यों छोड़ा। मिनी ने बताया था कि वह शो के सभी कंटेस्टेंट्स के करीब थीं। यहां तक कि उन्हें वह डिनर पर घर भी बुलाती थीं। उनके साथ वह घंटों समय बिताती थीं। लेकिन जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि इसमें कोई रियलिटी नहीं रह गई है तब उन्होंने इस शो का साथ छोड़ दिया। 6 सीजन्स करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि ये शो सिर्फ पैसा बना रहा है। रियलिटी है नहीं, बल्कि उसे बनाया जा रहा है। उसे दर्शकों के लिए क्रिएट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि इंडियन आइडल स्क्रिप्टेड है। 

विज्ञापन
indian idol ex host mini mathur reveals that she spent rs 20 lakh on dinner in an evening
मिनी माथुर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मिनी ने अपने करियर की शुरुआत गेम शो 'तोल मोल के बोल' में होस्ट के रूप में की थी। वह 1990 के दशक के दौरान एमटीवी पर वीजे थीं और बाद में इंडियन आइडल में होस्ट के रूप में जुड़ीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed