फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejasswi Prakash : एकता कपूर के इस शो को टाटा, बाय-बाय कहेंगी तेजस्वी प्रकाश? चार्ज करती हैं इतनी मोटी रकम

Sat, 08 Apr 2023 11:42 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 08 Apr 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
tejasswi prakash will going to quit ekta kapoor naagin 6 makers planning for the next season know the story
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश जल्द ही एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' को अलवीदा कहने वाली हैं। जी हां, खबर है कि एक्ट्रेस अब इस पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा नहीं रहेगीं। हांलाकि, अभी तक इस बारे में एकता कपूर या चैनेल के तरफ से किसी भी तरह की अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

tejasswi prakash will going to quit ekta kapoor naagin 6 makers planning for the next season know the story
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'नागिन 6' इस महीने यानी अप्रैल में बंद किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी हर एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए दो लाख रुपए चार्ज करती हैं। तेजस्वी टीवी की सबसे मंहगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल हैं। शो को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

tejasswi prakash will going to quit ekta kapoor naagin 6 makers planning for the next season know the story
एकता कपूर - फोटो : social media

शो में लोगों को तेजस्वी की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही टीआरपी के मामले में भी 'नागिन 6 ' पीछे नहीं है। अपनी दमदार स्टोरी लाइन की वजह से शो की टीआरपी आसमान छूने लगी थी। हालांकि, शो की टीआरपी पिछले कुछ दिनों कम होने की वजह से मेकर्स ने अब इस शो को बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tejasswi prakash will going to quit ekta kapoor naagin 6 makers planning for the next season know the story
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता 'नागिन 6' के बाद जल्द ही शो का नया सीजन यानी 'नागिन 7' लाने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने मेल लीड एक्टर के रोल के लिए टीवी के जाने-माने अभिनेता गुलतेशम को कास्ट कर लिया है, जिसकी अधिकारिक घोषणा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके की है।  

विज्ञापन
tejasswi prakash will going to quit ekta kapoor naagin 6 makers planning for the next season know the story
एकता कपूर - फोटो : social media

गुलतेशम के करियर की बात करें तो एक्टर टीवी के पॉपुलर शो' ये रिश्ता क्या कहलाता है' , 'कुमकुम भाग्य', 'शौर्य'और 'अनोखी' का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं शो के नए सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी या सु्म्बुल तौकीर को फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करने की चर्चा भी थी,लेकिन अब खबर है कि एकता शो के नए सीजन के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-  Mini Mathur: मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल छोड़ने के पीछे का सच, बोलीं- रियलिटी जैसा कुछ भी नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed