फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushal Tandon: छह साल बाद TV पर वापसी करने के लिए तैयार कुशाल टंडन, एकता कपूर के शो के लिए भरी हामी!

Fri, 07 Apr 2023 06:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 07 Apr 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Kushal Tandon to make comeback tv after six years of Jennifer Winget Beyhadh in Ekta Kapoor Show know detail
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

टीवी की दुनिया के पॉपुलर अभिनेताओं में से एक कुशाल टंडन पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, सिनेमा की दुनिया से दूर रहने के बाद भी अभिनेता आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहने वाले कुशाल टंडन को लोग पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाते देखना चाहते हैं। ऐसे में उन फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, खबर आ रही है कि कुशाल टंडन पूरे छह साल बाद एकता कपूर के शो से टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं।  

Kushal Tandon to make comeback tv after six years of Jennifer Winget Beyhadh in Ekta Kapoor Show know detail
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

टीवी की दुनिया में एक दशक से ज्यादा समय बिता चुके कुशाल टंडन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर कुशाल टंडन पूरे छह साल बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता को एकता कपूर के शो के लिए कास्ट किया गया है। बता दें, पहले खबर आ रही थी कि कुशाल कथित तौर पर एकता कपूर के शो 'बेकाबू' का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन वहां बात नहीं बनी और अब एकता कपूर ने उन्हें दूसरे शो का ऑफर दिया है।

Kushal Tandon to make comeback tv after six years of Jennifer Winget Beyhadh in Ekta Kapoor Show know detail
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram

एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि कुशाल टंडन को जिस शो के लिए कास्ट किया गया है वह एक लव स्टोरी है। सूत्र के मुताबिक, 'यह एक प्रेम कहानी है और कुशाल इसके लिए एकदम परफेक्ट हैं। शो में अभिनेता के कैरेक्टर में बहुत सारे रंग होंगे। हालांकि, अभी प्रोडक्शन हाउस शो की मेन लीड और को-स्टार्स की तलाश कर रहा है। ऐसे में शो के लिए कास्टिंग भी चल रही है। शो के अगले महीने के मिड तक प्रसारित होने की उम्मीद की जा रही है।'
Akanksha Dubey: मौत से पहले ब्रेकअप पार्टी करने पहुंची थीं आकांक्षा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Tandon to make comeback tv after six years of Jennifer Winget Beyhadh in Ekta Kapoor Show know detail
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram

आपको बता दें, कुशाल टंडन ने टीवी पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'एक हजारो में मेरी बहना है' से की थी। इस शो में उन्हें निया शर्मा के अपोजिट कास्ट किया गया था। स्टार प्लस के इस शो की सफलता के बाद कुशल ने लगातार तीन रियलिटी शो किए। आखिरी बार उन्हें जेनिफर विंगेट के साथ 'बेहद' में देखा गया था। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कुशाल पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। अभिनेता का अफेयर गौहर खान के साथ था। हालांकि, बाद में किसी वजह से दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं।

विज्ञापन
Kushal Tandon to make comeback tv after six years of Jennifer Winget Beyhadh in Ekta Kapoor Show know detail
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram

दो सीरियल में काम करने के अलावा कुशाल टंडन 'बिग बॉस 7' का हिस्सा रहे थे। इसी शो में ही उन्हें गौहर खान से प्यार हो गया था। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। अभिनेता ने दो वेब सीरीज में भी काम किया है। वह 'हम-आई एम बिकॉज ऑफ अस' और 'बेबाकी' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आए थे।
AK62: अजित कुमार की फिल्म AK62 से हटाए जाने पर छलका निर्देशक विग्नेश शिवन का दर्द, कहा- मैं निराश हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed