फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 13: दर्शकों को भा रही अनुपमा-अनुज के बीच की दरार! टीआरपी में इन शोज के बीच फिर दिखा उतार-चढ़ाव

Thu, 06 Apr 2023 05:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Apr 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 13 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
अनुपमा, फाल्तू - फोटो : social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने हमेशा की तरह इस वीक की टीआरपी जारी कर दी है। अब जब 13वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है, तो सवाल उठता है कि आखिर कौन सा सीरियल इस हफ्ते किस नंबर पर रहा।  इस बार की टीआरपी लिस्ट देखें तो एक बार फिर अनुपमा सबसे आगे है जबकि बाकी सारे शो लिस्ट में ऊपर नीचे हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।

barc trp week 13 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
स्टार प्लस का शो अनुपमा जब से शुरू हुआ है, तभी से इसने लिस्ट में टॉप पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा की जिंदगी में आते में तूफान हर किसी को पसंद आते हैं। इस समय शो में अनुज और अनुपमा के बीच आई दरार का ट्रैक चल रहा है, जो शो को एक नया मोड़ देने का काम कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शो में लीप लाया जाएगा। इस हफ्ते शो को 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

barc trp week 13 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम है किसी के प्यार में
पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में ने दूसरे नंबर पर अपना दबदबा कायम रखा है। सई और विराट की जिंदगी में सत्या नाम का आया तूफान दर्शकों की शो में दिलचस्पी बढ़ा रहा है। ऐसे में शो की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गुम है किसी के प्यार में को इस हफ्ते 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Vidya Balan: 'शुरुआत में दबाव रहता था लेकिन अब...', हर समय अच्छा दिखने की मजबूरी पर बोलीं विद्या बालन

विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 13 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में चल रही कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो में नए नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु के बीच की दूरियां जहां एक तरफ मिटती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस शो में गणगौर के त्योहार के ट्रैक के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में इन दिनों चल रहे ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
barc trp week 13 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
फाल्तू - फोटो : Social media

फाल्तू
इस शो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। इस शो के मेकर्स पिछले काफी समय से दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे करने में वो इस हफ्ते सफल रहे हैं। शो ने पांचवें स्थान से ऊपर बढ़कर इस हफ्ते चौथी पोजीशन हासिल की है। फाल्तू और अयान की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। शो को इस हफ्ते 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed