{"_id":"6304c3ad97e7ab3b6d7950f1","slug":"indian-idol-season-13-neha-kakkar-himesh-reshammiya-and-vishal-dadlani-will-judge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 13: सोनी चैनल ने फाइनल किए जजों के नाम, नेहा कक्कड़ के साथ इन दो संगीतकारों की जमेगी तिकड़ी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 13: सोनी चैनल ने फाइनल किए जजों के नाम, नेहा कक्कड़ के साथ इन दो संगीतकारों की जमेगी तिकड़ी
‘फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्युजिकाना है!’ की टैगलाइन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिगिंग रियल्टी शो ‘इंडियन आइडल’ अपने 13वें सीजन के साथ लौटने की तैयार पूरी कर चुका है। इस शो ने संगीत जगत को कई यादगार आवाजें दी हैं और एक बार फिर तेरहवें सीजन के साथ लौट रहा है एक दमदार गायक और परफॉर्मर की तलाश में। इस सीजन का प्रीमियर जल्द ही होने वाला है और मंगलवार को चैनल ने एलान किया कि इस बार नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी एक बार फिर जजों की कुर्सियों पर नजर आएंगे।
2 of 4
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जजों ने अपने उत्साह को शेयर करते हुए इस पर कमेंट किया। इंडियन आइडल की जज और प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने कहा, "एक प्रतियोगी होने से लेकर आज इंडियन आइडल को जज करने तक मेरी यात्रा वास्तव में बेहतरीन रही है। इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है जो योग्य प्रतिभाओं को पहचानता है और उन्हें अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर देता है। इंडियन आइडल 13 जल्द ही प्रीमियर के लिए तैयार है। इसमें भारतभर से चुनी हुई प्रतिभाओं के साथ म्युजिकाना वापसी हो रही है। मैं भारत के अगले दावेदार की खोज को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
3 of 4
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कहा, "इंडियन आइडल की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। यह मंच उन सभी के लिए एक वरदान रहा है, जिनके पास असाधारण सिंगिंग टैलेंट है। इंडियन आइडल 13 के साथ हम शो की शानदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। सीजन 13 का स्तर और ऊपर जाएगा और हम इसके लिए देशभर से कुछ छिपे हुए रत्नों को लेकर आए हैं। हमने इस मंच पर सपनों को हकीकत में बदलते देखा है और नए सीजन से भी हमें काफी उम्मीदें हैं जो हमें देश के नए दावेदार देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विशाल ददलानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं गायक और संगीतकार विशाल ददलानी कहते हैं, "इंडियन आइडल" मेरे लिए एक इमोशन है। इस शो के हर सीजन में और बेहतर टैलेंट सामने आया है! फिर भी इस सीजन में मैं आइडल के खिताब के लिए देश के अगले दावेदारों को खोजने के लिए उत्सुक हूं। यह बहुत अच्छा है कि हमें अपने देश के दूर-दराज के हिस्सों की प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलता है। हमारे पास गायकों का एक अविश्वसनीय पूल है जो टेलीविजन पर इंडियन आइडल के लिए अगला दावेदार बनने की होड़ में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।