{"_id":"60e862598ebc3e573b7ada48","slug":"indian-pro-music-league-javed-ali-shaan-mika-singh-pay-heartwarming-tribute-to-dilip-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: इस रियलिटी शो ने आखिरी पल में बदली अपनी थीम, दिलीप कुमार की याद में बना खास एपीसोड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shooting Report: इस रियलिटी शो ने आखिरी पल में बदली अपनी थीम, दिलीप कुमार की याद में बना खास एपीसोड
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस सीजन छोटे परदे पर चल रहे म्यूजिक रियलिटी शोज में अभी तक तक सिर्फ ‘इंडियन आइडल’ ही इकलौता ऐसा शो रहा है जो टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में जगह बना पाया। जी टीवी की बड़े ही जोर शोर से शुरू हुआ म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ भी तब से लगातार कोशिशें कर रहा है कि किसी तरह उसका नाम भी टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 शोज में दर्ज हो जाए। इसी क्रम में इस सप्ताहांत के शो के लिए म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ के सितारों ने दिलीप कुमार का सहारा लिया है। इस शो में चर्चित गायक जावेद अली, शान और मीका सिंह 7 जुलाई को दुनिया छोड़ गए ‘ट्रैजेडी किंग’ दिलीप कुमार को अपने गीतों से श्रद्धांजलि देंगे।
2 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आ पहुंचा है। सेमी फाइनल्स में मुंबई वॉरियर्स, पंजाब लायंस और गुजरात रॉकर्स के जगह बना लेने के बाद अब आखिरी स्थान हासिल करने के लिए यूपी दबंग्स और बंगाल टाइगर्स के बीच मुकाबला होगा। शूटिंग के दौरान अंतिम स्थान पर कब्जा जमाने के लिए सेमी-फाइनल का यह मुकाबला वाकई रोमांचक रहा जहां दोनों टीमों के गायक दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए हद से आगे निकल गए। इन दोनों में से टॉप 4 में कौन जगह बना पाएगा? यह बड़ा खुलासा इस वीकेंड होने जा रहा है।
3 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ के इस मेगा अनाउंसमेंट के बाद सेमी-फाइनल राउंड शुरू होगा जिसमें इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग की टॉप टीमें यह ट्रॉफी घर ले जाने के लिए अपना भरसक प्रयास करेंगी। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं! टीम कैप्टेन्स जावेद अली, शान और मीका सिंह इस बार अपने स्वर्गीय दिलीप कुमार को एक स्पेशल ट्रिब्यूट देते भी कार्यक्रम में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा सराहे जाने वाले एक्टर्स में से एक रहे हैं जिन्हें सभी ने बहुत प्यार दिया। उनके निधन से मनोरंजन जगत को एक बड़ा झटका लगा है। इस लेजेंडरी स्टार को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए इंडियन प्रो म्यूज़िक लीग के कप्तानों ने एक दिल छू लेने वाली प्रस्तुति इस वीकएंड प्रसारित होने वाले शो की शूटिंग के दौरान दी।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान ‘ऐ मोहब्बत जिंदाबाद’, ‘ये मेरा दीवानापन है’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे दिलीप कुमार के मशहूर गानों पर शो के मशहूर गायकों की परफॉर्मेंस देखकर सभी की आंखें छलक पड़ीं। रियलिटी स्टार्स दिव्या और इरफान ने भी ‘नैन लड़ जइहैं’ और ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ जैसे हिट गानों पर जबर्दस्त प्रस्तुतियां दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।