फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट के हाथ लगा ब्रह्मास्त्र, सभी को पीछे छोड़ फाइनल में पहुंचा

Fri, 29 Dec 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
is shilpa shinde becoming first finalist of the bigg boss 11
Bigg Boss 11 - फोटो : Colors

बिग बॉस में कई बार मौका मिलने के बाद भी शिल्पा घर में कभी कैप्टन नहीं बन पाईं। लेकिन घर आए घरवाले' में बाजी मार शिल्पा शिंदे कैप्टन बन इस हफ्ते नॉमीनेशन की प्रकिया से सेफ हो गई हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि शिल्पा शो की पहली फाइनलिस्ट बनने की लिस्ट में हैं...

is shilpa shinde becoming first finalist of the bigg boss 11
Shilpa Shinde

बता दें कि घर में हुए 'फोटो फ्रेम टास्क' के दौरान भी शिल्पा शिंदे कैप्टन बनते-बनते हार गईं और हिना खान को आमसहमति से कैप्टन चुन लिया गया। लेकिन इस बार शिल्पा ने एक टास्क के दौरान सबसे अच्छा खाना बना घर में आए पड़ोसियों का दिल जीत लिया जिससे उन्हें कैप्टन बनने का सुनहरा मौका मिला। 

is shilpa shinde becoming first finalist of the bigg boss 11
Shilpa Shinde

अगर अगले हफ्ते के नॉमीनेशन से पूर्व 'अंगूरी भाबी' बच गईं तो उन्हें फाइनल में जाने से कोई नहीं रोक सकेगा। लेकिन हिना और विकास की भी शो में कम पॉपुलैरिटी नहीं हैं क्योंकि ये दोनों ही शिल्पा को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
is shilpa shinde becoming first finalist of the bigg boss 11
Luv Tyagi and Priyank

वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियांक और लव नॉमीनेट हुए हैं। बता दें कि सलमान से बहस करने और अपने साथी कंटेस्टेंट से लड़ने की वजह से पॉपुलर प्रियांक अपनी फैन फॉलोविंग खोते जा रहे हैं। वहीं, लव त्यागी घर में उभरते हुए खिलाड़ी बनकर साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
is shilpa shinde becoming first finalist of the bigg boss 11
Bigg Boss 11

ऐसा माना जा रहा है कि शो का फाइनल 14 या 21 जनवरी को होने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले शो की टाआरपी को बढ़ते देख इसे दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन  घर के ताजा माहौल के मुताबिक शो का विनर, शिल्पा, हिना और विकास में से ही कोई एक हो सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed