{"_id":"643a346cb614ec7fc70d76f7","slug":"jay-bhanushali-reacts-after-mahhi-vij-trolled-for-letting-tara-wear-lipstick-know-actor-response-2023-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jay Bhanushali: 'जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता...,' बेटी के मेकओवर वाले ट्रोल्स पर भड़के जय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Jay Bhanushali: 'जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता...,' बेटी के मेकओवर वाले ट्रोल्स पर भड़के जय
मनोरंजन जगत के सितारे अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और एक्टिविटी को लेकर फैंस की जितनी तारीफें बटोरते हैं। उतना ही उन्हें उनकी एक चूक के लिए ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। बीते दिनों 'लागी तुझसे लगन' एक्ट्रेस माही विज ने बेटी तारा का मेकओवर किया, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और कमेंट कर एक्ट्रेस को सलाह देने लगे। इसी ट्रोल्स पर अब माही के पति और एक्टर जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से ट्रोल्स को सबक सिखाते नजर आए हैं।
2 of 5
माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, माही विज ने अपनी बेटी तारा का मेकओवर किया, जिसकी झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते इस पर बवाल मच गया। इसी ट्रोल्स को लेकर अब बेहतरीन एक्टर-होस्ट जय भानुशाली ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा है, 'हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को मेकअप कितना पसंद होता है। हर बेटी अपनी मां को अपना आदर्श मानती है। अगर एक मां लिपस्टिक लगाती है तो बेटियां भी ऐसा करना पसंद करती हैं।'
3 of 5
जय भानुशाली-माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
माही के पति और तारा के पिता ने आगे कहा, 'जैसे हम पूरी कोशिश करते हैं कि उस पर मेकअप न करें लेकिन कभी-कभी केवल वीकएंड पर ही हम तारा को अनुमति देते हैं, जब वह स्कूल नहीं जाती है। सोमवार से शुक्रवार तक उसे स्कूल की तरफ से निर्धारित सभी नियमों का पालन करना पड़ता है। हालांकि, मैं मानता हूं कि यह कभी-कभी ठीक है।'
जय भानुशाली ने यह खुलासा भी किया कि वह लगातार होने वाली आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं। एक्टर ने कहा, 'अगर कोई अच्छे तरीके से विनम्रता से सुझाव दे रहा है, तो हम उसका स्वागत करते हैं क्योंकि हम समझते हैं कि वे भी तारा की परवाह करते हैं। लेकिन जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता। मैं उन्हें उतना ही मतलबी जवाब देता हूं।'
जय भानुशाली ट्रोल्स से निपटना बखूबी जानते हैं। एक्टर ने अपनी बात में जोड़ा कि उनका परिवार उन्हें ज्यादातर ट्रोल्स को इग्नोर करने की सलाह देता है, लेकिन वह फिर भी उन्हें सबक सिखाने के लिए इसका जवाब देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।