सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'जीजा जी छत पर हैं' के पंचम ने एक्टिंग के लिए छोड़ी मल्टी नेशनल कंपनी, 1200 ऑडिशन के बाद मिला काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
jija ji chhat par hain actor nikhil khurana gives 1200 audition know about his struggle
nikhil khurana - फोटो : social media
सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर कॉमेडी शो 'जीजा जी छत पर हैं' (Jija Ji Chhat Par Hain) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो के सभी एक्टर अपने किरदार को बखूबी निभाते नजर आते हैं । इनमें से 'पंचम' का रोल निभाने वाले निखिल खुराना की खूब सराहना की जा रही है । 
Trending Videos
jija ji chhat par hain actor nikhil khurana gives 1200 audition know about his struggle
nikhil khurana - फोटो : social media
हाल ही में निखिल खुराना ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की । निखिल टीवी के बाद फिल्मों में काम करने का सपना देखते हैं । निखिल एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे और उन्होंने एक्टिंग के लिए जॉब छोड़ दी । इस वजह से उन्हें घरवालों का गुस्सा भी झेलना पड़ा ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jija ji chhat par hain actor nikhil khurana gives 1200 audition know about his struggle
nikhil khurana - फोटो : social media
निखिल ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें किन हालातों का सामना करना पड़ा । निखिल ने कहा, 'मैं एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था । मेरी सैलरी भी काफी अच्छी थी । जब मैंने घर में बताया कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं तो मेरी मां ने इसका काफी विरोध किया था ।'
jija ji chhat par hain actor nikhil khurana gives 1200 audition know about his struggle
nikhil khurana - फोटो : social media
'उन्होंने कहा था कि अच्छी-खासी जॉब छोड़कर एक्टर बनने जा रहे हो । वहीं कुछ दोस्तों ने मुझे प्रोत्साहित भी किया ।' अपने स्ट्रगल के बारे में बताते हुए निखिल ने कहा, 'जब मैं एक्टर बनने मुंबई आया तो बहुत स्ट्रगल करना पड़ा । मैंने करीब 1200 ऑडिशन दिए हैं ।'
 
विज्ञापन
jija ji chhat par hain actor nikhil khurana gives 1200 audition know about his struggle
nikhil khurana - फोटो : social media
'4 साल तक सिर्फ ऑडिशन ही देता रहा । बहुत मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं । जब मैं यहां एक्टर बनने आया तो मेरे कॉलेज और कंपनी के लोगों ने मेरा बहुत मजाक उड़ाया था ।' अब निखिल टीवी के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं । 'जीजा जी...' के अलावा उन्होंने 'ये है आशिकी', 'प्यार तूने क्या किया', 'तेरे लिए'  और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे हिट शो में काम कर चुके हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed