{"_id":"5cf75c0ebdec2207543486cb","slug":"4-most-popular-tv-shows-will-go-off-air-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी के ये 4 पॉपुलर शो जल्द होने जा रहे बंद, इस वजह से मेकर्स को लेना पड़ा फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी के ये 4 पॉपुलर शो जल्द होने जा रहे बंद, इस वजह से मेकर्स को लेना पड़ा फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tv shows
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे पर इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। पिछले दिनों कई बड़े सीरियल को बंद करना पड़ा। इसकी एक बड़ी वजह डिजिटल प्लेटफॉर्म का आम लोगों तक पहुंचना भी शामिल है। जिनमें अलग-अलग कंटेट देखने को मिल रहे हैं। माना जा रहा है टीवी पर सास-बहू सीरियल को लेकर अगर मेकर्स ने जल्द ही कोई बड़ा बदलाव नहीं किया तो उन्हें और नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Trending Videos
2 of 5
udaan
- फोटो : social media
दरअसल टीवी की दुनिया में कभी बेहद चर्चित रहे 4 सीरियल बंद होने जा रहे हैं। इनमें जो पहला सीरियल है वो है उड़ान। कलर्स चैनल का ये पॉपुलर शो सालों से लोगों का मनोरंजनन करता आया है लेकिन अब गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जून को उड़ान ऑफएयर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kesari nandan
- फोटो : social media
उड़ान के बाद कलर्स का ही एक और सोशल ड्रामा सीरियल केसरी नंदन भी बंद होने जा रहा है। माना जा रहा है 12 जून को केसरी नंदन का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। गिरती टीआरपी की वजह से इस शो को 6 महीने में ही बंद करने का फैसला किया गया।
4 of 5
vish ya amrit sitara
- फोटो : social media
विष या अमृत- सितारा भी बंद होने वाला है। अदा खान स्टारर ये शो कलर्स पर आता है। माना जा रहा था ये नागिन जितना पॉपुलर होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी जगह एक और सुपरनैचुरल शो विष प्रसारित होगा। प्रोमो के मुताबिक ये शो 10 जून से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
ishq mein marjawan
- फोटो : social media
कलर्स पर ही आने वाला एक और शो इश्क में मरजावां 28 जून को बंद हो जाएगा। इसकी जगह छोटी सरदारनी टीवी पर प्रसारित होगा। बता दें कि इससे पहले कलर्स पर ही नागिन 3 को बंद कर दिया गया। वहीं एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 को भी उम्मीद के मुताबिक टीआरपी नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X