{"_id":"617faf0a3cbbe9248372db3a","slug":"kamya-punjabi-reveals-she-was-called-an-oldie-and-divorce-says-i-will-slit-throat-if-they-did-not-stop-trolling-my-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम्या पंजाबी का दर्द: तलाक के बाद ताने सुनाते थे लोग, बोलते थे- अपनी बेटी को भी बेच देगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
काम्या पंजाबी का दर्द: तलाक के बाद ताने सुनाते थे लोग, बोलते थे- अपनी बेटी को भी बेच देगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
काम्या पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामा है। काम्या छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा तो हैं ही साथ ही अब वह राजनीति में आकर कई सारे बदलाव लाना चाहती हैं। इसमें उन्हें अपने पति शलभ दांग का पूरा साथ मिल रहा है।काम्या ने साल 2020 में दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर शलभ दांग से शादी की है। यह उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी काफी खराब थी और उसमें उन्होंने बहुत कुछ झेला था।
ट्रोलिंग पर छलका काम्या का दर्द
पति को तलाक देने के बाद वह टीवी अभिनेता करण पटेल संग रिलेशनशिप में आ गईं थीं। हालांकि उनका वह रिश्ता भी सही नहीं चल पाया। हर रिश्ते के लिए काम्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने उनकी बेटी पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया। हाल ही में एक शो के दौरान काम्या ने अपने इस दर्द को साझा किया।
काम्या रितेश देशमुख और जेनेलिया के शो लेडीज वर्सेज जेंटलमैन 2 में पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उनके हर रिश्ते पर उन्हें जज किया और गालियां सुनाई। इतना ही नहीं उनकी बेटी तक के लिए लोगों ने बेहद घटिया बातें लिखी जो बर्दाश्त के बाहर थीं।
3 of 6
परिवार के साथ काम्या पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
काम्या ने कहा कि लोग उन्हें जो चाहे सुना लें लेकिन अगर उनकी बेटी के बारे में कुछ कहा गया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह उन लोगों का गला काट देंगी। काम्या ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी लेकिन साल 2013 में उन्होंने यह शादी तोड़ दी। उनके दो बच्चे हैं बेटी आरा और बेटा ईशान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काम्या पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
काम्या ने बंटी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनका जीवन शादी के बाद बिल्कुल नरक जैसा हो गया था और एक दिन उन्होंने तय किया कि वह इस रिश्ते को और नहीं झेलेंगी। उन्होंने अपनी शादी तोड़ी और बच्चों के साथ आगे बढ़ गईं। हालांकि औरतों के शादी तोड़ने पर समाज में चार बातें होने लगती हैं और ऐसी बकवास बातें काम्या को सुननी पड़ीं।
विज्ञापन
5 of 6
काम्या पंजाबी
लोगों ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया। इतना ही नहीं यह भी कहा कि वह तो अपनी बच्ची बेच देंगी। काम्या ने कहा कि, 'मेरी पहली शादी टूट गई थी। मैंने उसमें बहुत कुछ झेला। जब मैं शादी से बाहर निकली तो मुझे ट्रोल किया गया। उसके बाद मैं एक रिलेशनशिप में रही और वहां भी मुझे ट्रोल किया गया। मुझसे कहा गया कि तुम तो बुड्ढी हो, तुम्हारा तलाक हो गया है यह भी तुम्हे छोड़ देगा। तुम अपना बच्चा बेच दोगी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।