फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग से वक्त निकालकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे कपिल शर्मा, मत्था टेकते हुए तस्वीर की साझा

Tue, 10 Nov 2020 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 10 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Kapil shamra visit golden temple and blessings shares this photo
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कोरोना काल की वजह से पिछले कुछ महीने ज्यादातर लोग अपने घरों में बंद रहे। लॉकडाउन में गाइडलाइंस के साथ थोड़ी छूट मिली तो कइयों ने छुट्टी का प्लान बनाया। बॉलीवुड और टीवी के सितारे गोवा से लेकर दुबई में हॉलीवुड मनाते दिखे। कॉमेडियन कपिल शर्मा भी धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने पहुंचे।

Kapil shamra visit golden temple and blessings shares this photo
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल शर्मा हाल की में पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में कपिल घुटनों के बल बैठकर मत्था टेकते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

Kapil shamra visit golden temple and blessings shares this photo
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

तस्वीर साझा करते हुए कपिल ने पंजाबी में लिखा- ‘आप दया करें, मेरे स्वामी, मुझे ऐसा ज्ञान दें, मेरे स्वामी, हमेशा मेरा ध्यान रखें।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ਤੁਮੑ ਕਰਹੁ ਦਇਆ ਮੇਰੇ ਸਾਈਂ ,ਐਸੀ ਮਤਿ ਦੀਜੈ ਮੇਰੇ ਠਾਕੁਰ ,ਸਦਾ ਸਦਾ ਤੁਧੁ ਧਿਆਈ 🙏 #blessings

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil shamra visit golden temple and blessings shares this photo
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल शर्मा फिलहाल अपने कॉमेडी शो में व्यस्त हैं। लॉकडाउन में करीब तीन महीने उनका शो बंद रहा। वापसी के बाद कपिल फिर से छा गए। हाल ही में शो में उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी को लेकर कई खुलासे किए। कपिल ने यह भी बताया कि कैसे जब वह गिन्नी की तारीफ करते हैं तो उनकी मां भी अपनी प्रतिक्रिया देती हैं।

विज्ञापन
Kapil shamra visit golden temple and blessings shares this photo
कपिल शर्मा - फोटो : सोनी टीवी

एक किस्सा साझा करते हुए कपिल ने बताया कि एक बार उनकी मां नाराज हो गई थीं। कपिल ने कहा, 'मैंने गिन्नी से एक दिन कहा कि यार गिन्नी, बेटी के जन्म के बाद मेरे मन में आपके लिए और रिस्पेक्ट बढ़ गई है। जब मैं ये बात कह रह था तो मेरी मां वहीं बैठी थीं। मेरी बात सुनकर वह बोलीं कि मैंने भी तीन बच्चों को जन्म दिया लेकिन मुझे तो तूने कभी ऐसा नहीं कहा।' ये बात सुनकर सभी हंसने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed