{"_id":"5fb9ea9ab3e24b51d4293e46","slug":"kapil-sharma-and-other-comedians-fees-for-his-comedy-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक एपिसोड के लिए मोटी रकम लेते हैं कपिल शर्मा, जानें शो के बाकी कलाकारों की कितनी है फीस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक एपिसोड के लिए मोटी रकम लेते हैं कपिल शर्मा, जानें शो के बाकी कलाकारों की कितनी है फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द कपिल शर्मा शो टीवी के लोकप्रिय शो में से एक है। इसके होस्ट कपिल शर्मा सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं। अपनी कॉमेडी से कपिल शर्मा और उनकी टीम दर्शकों के दिलों पर राज करती है। टीवी का यह शो इतना मशहूर है तो जाहिर है कपिल से लेकर अन्य कलाकारों की फीस भी काफी मोटी है।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
द कपिल शर्मा शो में अलग अलग कलाकार अपने किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा वीकेंड के एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपये लेते हैं। शो हफ्ते में शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है यानी कपिल एक एपिसोड के 50 लाख रुपये लेते हैं। शो के पहले सीजन के लिए कपिल वीकेंड एपिसोड के लिए 60 से 70 लाख रुपये लेते थे लेकिन पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ उन्होंने फीस में भी बढ़ोत्तरी की।
3 of 5
भारती सिंह
- फोटो : instagram/bharti.laughterqueen
कॉमेडियन भारती सिंह भी बीच बीच में एपिसोड में आती हैं। भारती सिंह वीकेंड एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं। शो में भारती कई किरदार निभाती नजर आती हैं कभी वे तितली यादव बनकर आती हैं तो कभी बुआ का किरदार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Instagram: @sonytv
शो में सपना का रोल करने वाले अभिनेता कृष्णा अभिषेक भी 10 से 12 लाख रुपये लेते हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त और शो में चाय वाले बने चंदू यानी चंदन प्रभाकर वीकेंड एपिसोड के लिए सात लाख रुपये लेते हैं। बच्चा यादव का किरदार करने वाले कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शारदा पांच से सात लाख रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
भूरी का किरदार करने वालीं अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती छह से सात लाख रुपये लेती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की जगह जज बनीं अर्चना पूरन सिंह भी मोटी फीस लेती हैं और 10 लाख रुपये लेती हैं। इन कलाकारों की फीस देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी लोकप्रियता कितनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।