फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: कपिल शर्मा समेत चंदु चाय वाला तक, कॉमेडी नाइट के लिए कॉमेडियन्स चार्ज करते हैं मोटी रकम

Tue, 30 Aug 2022 01:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma latest striming date know the comedy night with kapil comedians fees for show
The Kapil Sharma Show - फोटो : social media

'कपिल शर्मा' के नेतृत्व वाला शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' टीवी के लोकप्रिय शोज में से एक है। इसके होस्ट कपिल शर्मा समेता कई कलाकर सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं। भारती सिंह सहित, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर समेत शो की पूरी टीम अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करती है। कपिल के शो में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स भी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं और लोगों को उनसे रुबरू होने का मौका मिलता है। कॉमेडी के साथ ही यह शो इस वजह से भी दर्शकों को काफी पसंद है। अब इसका नया सीजन फिर से शुरू होने वाला है तो चलिए जानते हैं कि इसकी स्टार कास्ट कितनी फीस चार्ज करते हैं।

kapil sharma latest striming date know the comedy night with kapil comedians fees for show
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा शो अपने शो को होस्ट तो करते ही हैं, इसके साथ ही वह अलग-अलग किरदारों में भी दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए तकरीबन 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं और यह शो हफ्ते में शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है। 

kapil sharma latest striming date know the comedy night with kapil comedians fees for show
भारती सिंह - फोटो : insta

लाफ्टर क्वीन कही जाने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह भी कॉमेडी विद कपिल में अपनी कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाती हैं। हालांकि जानकारी के मुताबिक वह इस बार इस शो के बीच बीच में कुछ ही एपिसोड में दिखाई देने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो भारती सिंह वीकेंड एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma latest striming date know the comedy night with kapil comedians fees for show
कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

शो में अक्सर कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाने वालीं सुमोना चक्रवर्ती भी शो में लगातार लोगों का मनोरंजन करती नजर आती हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस इस शो के लिए छह से सात लाख रुपये लेती हैं। 

विज्ञापन
kapil sharma latest striming date know the comedy night with kapil comedians fees for show
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया

चंदन प्रभाकर द कपिल शर्मा में लंबे समय से दिखाई दे रहे हैं, वह इस शो में चंदन चाय वाला के रोल में लोगों को खूब हंसाते हैं। रिपोर्ट हैं कि चंदन प्रभाकर इस शो के एक एपिसोड के लिए तकरीबन सात लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed