लॉकडाउन की वजह से इन दिनों टेलीविजन और बॉलीवुड के स्टार्स अपने घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। खाली होने की वजह से ये सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा को टेलीविजन का किंग कहा जाता है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स किसी बड़े बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। हाल ही कपिल ने अपने फैंस के साथ #AskKapil का एक सेशन रखा जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।
यूजर के इस सवाल पर कपिल शर्मा का मूड हुआ खराब, बोले- वाह तमाशा देखने वालों में से हो
इन सवालों के बीच एक शख्स ने कपिल शर्मा से ऐसा सवाल पूछ लिया कि उन्हें गुस्सा आ गया। और उन्होंने उस शख्स की अपने जवाब से बोलती बंद कर दी। उस शख्स ने कपिल को ये सवाल चिढ़ाते हुए पूछा था लेकिन उसे क्या पता था कि कपिल इस तरह से उसे रिप्लाई करेंगे।
उस शख्स ने पूछा- कपिल शर्मा भाई आज कल मजा नहीं आ रहा। ट्विटर पर आप गुस्से में इधर-उधर निकल नहीं रहे काफी टाइम हो गया।
Wah .. tamasha dekhne walo me se ho aap ?
कपिल ने जवाब दिया- वाह तमाशा देखने वालों में से हो आप?
सवाल- क्या आपके शो में आने वाले ऑडियंस को शो की टिकट खरीदनी पड़ती है या आप ऑडियंस को पैसा देते हैं?
We never charge our audience.. it’s totally free https://t.co/ZpUL3RR9vz
कपिल का जवाब- हम अपनी ऑडियंस से किसी तरह का पैसा नहीं लेते और हमारे शो में आना भी एकदम फ्री है।
सवाल- कपिल सर मेरी शादी 4 मई को थी पर लॉकडाउन से कैंसिल हो गई। क्या कहना चाहेंगे आप क्योंकि मैं तो आपका फैन हूं। मेरी बात आप तक पहुंच रही है तो रिप्लाई दीजिए सर।
4 log jao aur byaah ke le aao. Kharcha b bachega.. Best wishes to u n family
कपिल का जवाब- चार लोग जाओ ब्याह के ले आओ..खर्चा भी बचेगा..आपके और आपके परिवार के लिए शुभकामनाएं।
कमेंट
कमेंट X