देशभर में लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। उत्तर रामायण में अब तक आपने देखा माता सीता ने लव कुश को जन्म दिया है। इधर भगवान राम को इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि राजधर्म के लिए उन्होंने माता सीता का त्याग कर दिया है। जब से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है इसके कलाकार सुर्खियों में बने रहते हैं। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने एक प्रश्न के जवाब में अवॉर्ड न मिलने की बात कही। इसके बाद से ही #AwardForRamayan ट्रेंड होने लगा।
Ramayan: 'राम-लक्ष्मण' को अवॉर्ड दिलाने के सपोर्ट में उतरे 'लंकेश' तो सुनील लहरी बोले- आपने तो 'रावण' को भी अमर कर दिया
सोशल मीडिया यूजर्स की मांग ही कि रामायण में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों को अवॉर्ड जरूर मिलना चाहिए। क्योंकि उनके द्वारा निभाया गया किरदार अमर है। इस बीच रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी अपने सह कलाकारों के लिए अवॉर्ड की मांग की।
अरविंद त्रिवेदी ने राम और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी दोनों को सम्मानित किए जाने की बात कही। एक ट्वीट के जरिए अरविंद ने कहा- अगर आप इस बात से सहमत हैं कि अरुण गोविल और सुनील लहरी जी को इनती अच्छी एक्टिंग करने के लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए तो इसे ट्रेंड करने में सहायता करें।
अगर आप इस बात से सहमत हैं की @arungovil12 और @LahriSunil जी को इनती अच्छी ऐक्टिंग करने के लिए अवार्ड मिलना चाहिये तो इसे ट्रेंड करने में सहयता करें#AwardForRamayan
अरविंद त्रिवेदी के इस ट्वीट का लक्ष्मण बने सुनील ने रिप्लाई करते हुए लिखा- अरविंद त्रिवेदी जी को भी रावण का किरदार प्ले करने और भारतीय सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। इसके बाद से रावण के लिए भी अवॉर्ड की मांग की जाने लगी।
Arvind Trivedi ji also deserve award what is performance as Ravan and his contribution to 2 Indian cinema
कमेंट
कमेंट X